फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drinking water supply in Shimla city on the third day, Mayor convenes meeting of officers

Shimla News: शिमला शहर में तीसरे दिन पेयजल सप्लाई, मेयर ने बुलाई अफसरों की बैठक

Fri, 30 Jun 2023 11:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Jun 2023 11:07 PM IST
सार

शहर में पेयजल किल्लत पर महापौर सुरेंद्र चौहान ने कंपनी के अधिकारियों को टाउनहॉल बुलाकर बैठक की। पूछा कि शहरवासियों को कब से रोज पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि कि नियमित पेयजल आपूर्ति न होने के कारण लोगों को परेशानी आ रही है। 

विज्ञापन
Drinking water supply in Shimla city on the third day, Mayor convenes meeting of officers
शिमला में टेंकर से पानी की आपूर्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गिरि और गुम्मा पेयजल परियोजना से शहर के लिए पानी की सप्लाई बढ़ने के बावजूद अभी शिमला शहरवासियों को तीसरे दिन ही पानी मिलेगा। शहर में पेयजल किल्लत पर महापौर सुरेंद्र चौहान ने कंपनी के अधिकारियों को टाउनहॉल बुलाकर बैठक की। पूछा कि शहरवासियों को कब से रोज पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि कि नियमित पेयजल आपूर्ति न होने के कारण लोगों को परेशानी आ रही है। कंपनी के महाप्रबंधक राजेश कश्यप ने कहा कि गिरि में गाद कम हो रही है जिसके बाद आपूर्ति बढ़ाई गई है। चाबा से अभी सप्लाई शुरू करने के प्रयास हैं, गुम्मा से भी आपूर्ति बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन


कहा कि यदि दोबारा भारी बारिश न हो तो वीकेंड से ही शहर में रोज पानी मिलना शुरू हो सकता है। महाप्रबंधक ने गाद हटाने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। इसके बाद महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल ने होटल पीटरहॉफ के पास बन रहे स्टोरेज टैंक के काम का भी जायजा लिया। ढली के बाद पीटरहॉफ में शहर का दूसरा बड़ा स्टोरेज टैंक बन रहा है जिसमें पांच एमएलडी तक पानी जमा रहेगा। महापौर ने इसके निर्माण का काम जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


शहर में तीसरे दिन सप्लाई
पेयजल कंपनी के अनुसार शहर में अभी तीसरे दिन पानी की आपूर्ति दी जाएगी। सेंट्रल जोन के लोअर बाजार, रामबाजार, सब्जी मंडी, मेट्रोपोल, दाड़नी का बगीचा, छोटा शिमला जोन के खलीनी, विकासनगर, कसुम्पटी, छोटा शिमला बाजार, निगम विहार क्षेत्र में पानी की आपूर्ति दी जाएगी। शहर में तीसरे दिन पानी मिलने से अब टैंकरों की मांग घटी है। दो दिन पहले तक 35 से ज्यादा टैंकरों की मांग आई थी। शुक्रवार को यह घटकर 23 पहुंच गई। शुक्रवार को सभी परियोजनाओं से 38.78 एमएलडी पानी मिला है। यह वीरवार से करीब चार एमएलडी ज्यादा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed