फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Drinking water scheme will be made for the army in Samdo border adjacent to China

चीन से सटे समदो बॉर्डर में सेना के लिए 40 लाख से बनेगी पेयजल योजना

Tue, 27 Oct 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Oct 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme will be made for the army in Samdo border adjacent to China
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

हिमाचल सरकार ने चीन अधिकृत तिब्बत सीमा पर लाहौल-स्पीति के समदो में जवानों के लिए पेयजल व्यवस्था को राज्य सरकार ने एक टेंडर लगाया है। यह उठाऊ पेयजल योजना सम्दो में महज चालीस लाख रुपये की लागत से ही बन रही है। इसे लाहौल स्पीति जिला की काजा तहसील की ग्यू पंचायत के समदो गांव के साथ बनाया जा रहा है। कोरोना काल में लेटलतीफी के कारण यह टेंडर देरी से लग रहा है। राज्य सरकार के जलशक्ति विभाग ने इस बारे में ई-टेंडर लगाया है।       

विज्ञापन


आईटीबीपी की ओर से इस क्षेत्र में लंबे समय से यह मांग रही है कि यहां जवानों के लिए पेयजल व्यवस्था की जाए। विभाग ने इस बारे में इस साल के शुरू में ही टेंडर लगाना था, मगर कोरोना वायरस के कहर के चलते इसे नहीं लगाया जा सका। अब जलशक्ति विभाग के रिकांगपिओ सर्कल की ओर से इस बारे में टेंडर लगाया गया है। 40 लाख रुपये के इस टेंडर के तहत सबमर्सिबल पंप और पंपिंग मशीनरी खरीदी जानी हैं। इसके अलावा पाइपों को भी बिछाया जाना है। यह टेंडर 29 अक्तूबर तक मांगे गए हैं। इसके लिए इसी तिथि तक आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

                             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed