फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dr ys parmar medical college nahan morgue freezer repaired after three days

तीन दिन बाद शव सड़ने लगा तो आई फ्रीजर ठीक करने की याद

Sun, 27 Dec 2020 12:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर संजय भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
संजय भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Dec 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
dr ys parmar medical college nahan morgue freezer repaired after three days
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हुए हैं। शवगृह के फ्रीजर पिछले तीन दिनों से खराब चल रहे हैं। वहां रखा शव सड़ रहा है। दुर्गंध आने लगी और शिकायत हुई तो मेडिकल कॉलेज प्रबंधन हरकत में आ तो गया, लेकिन फ्रीजर ठीक न होने के पीछे एक ही प्लंबर होने का तर्क दे रहा है। शव को रखे हुए तीन दिन हो गए हैं, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऐसे में लापरवाही और अमानवीयता पर सवाल उठना लाजिमी है। 

विज्ञापन


सिरमौर जिले में 23 दिसंबर को नाहन-शिमला मार्ग पर दो सड़का के समीप एक शव बरामद हुआ था।  व्यक्ति की कनपटी पर गोली लगी है। शव करीब 24 घंटे पुराना बताया जा गया। इसके बाद उसे शवगृह में रखा गया। शवगृह के फ्रीजर काम नहीं कर रहे, जिस कारण शव सड़ने लगा है। सूत्र बताते हैं कि तीन दिन से शवगृह के फ्रीजर चल नहीं रहे। पोस्टमार्टम के बाद जब शव वहां रखा तो उस वक्त भी फ्रीजर नहीं चल रहे थे। इसके बावजूद प्रशासन नहीं जागा।
विज्ञापन


एएसपी बबीता राणा ने बताया कि फ्रीजर खराब चल रहे थे। शव रखे 72 घंटे से भी अधिक समय हो चुका है और अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके दाह संस्कार के लिए पत्राचार किया गया है। इधर, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यशवंत ने बताया कि फ्रीजर ठीक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें प्लंबिंग से संबंधित कुछ खामी आई थी, जिसे ठीक करवाने के लिए टीम भेज दी है। मेडिकल कॉलेज में एक ही प्लंबर है। उसकी तीन दिन के लिए मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी लगी थी। उसे चोट भी आई थी। आज सुबह ही डिप्टी एमएस और प्लंबर को मौके पर भेज दिया है। दोपहर को फ्रीजर ठीक कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed