{"_id":"609d474f1358533c72754643","slug":"dr-veer-singh-negi-will-take-over-as-director-in-himachal-aiims-on-may-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. वीर सिंह नेगी 17 मई को संभालेंगे हिमाचल एम्स में निदेशक का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. वीर सिंह नेगी 17 मई को संभालेंगे हिमाचल एम्स में निदेशक का कार्यभार
Fri, 14 May 2021 11:03 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 May 2021 11:03 AM IST
सार
डॉ. नेगी जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुडूचेरी में प्रोफेसर, क्लीनिकल इम्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष थे। डॉ. नेगी मूल तौर पर उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इससे पहले बिलासपुर एम्स के कार्यकारी निदेशक का कार्यभार पीजीआई निदेशक डॉ. जगत राम को सौंपा गया था।
विज्ञापन
डॉ. वीर सिंह नेगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार को डॉ. वीर सिंह नेगी बतौर संस्थान निदेशक कार्यभार संभालेंगे। केंद्र सरकार ने करीब डेढ़ माह पहले डॉ. वीर सिंह की नियुक्ति कोठीपुरा एम्स में की थी। इसके बाद वह ट्रेनिंग पर गए थे।
विज्ञापन
इससे पहले डॉ. नेगी जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान पुडूचेरी में प्रोफेसर, क्लीनिकल इम्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष थे। डॉ. नेगी मूल तौर पर उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इससे पहले बिलासपुर एम्स के कार्यकारी निदेशक का कार्यभार पीजीआई निदेशक डॉ. जगत राम को सौंपा गया था।
विज्ञापन
डॉ. जगत पीजीआई के साथ बिलासपुर एम्स को भी सुचारु रूप से संभाल रहे थे। एम्स बिलासपुर के उप निदेशक डॉ. सुखदेव नाग्याल ने बताया कि डॉ. नेगी सोमवार को कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन