{"_id":"65f2e9d6c9004cbf130673dd","slug":"dr-rajeev-bindal-said-congress-s-wooden-pot-will-not-be-heated-again-and-again-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: डॉ. राजीव बिंदल बोले- कांग्रेस की काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: डॉ. राजीव बिंदल बोले- कांग्रेस की काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी
Thu, 14 Mar 2024 05:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 14 Mar 2024 05:43 PM IST
सार
राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व की सरकार जबसे बनी है, तबसे प्रदेश लगातार पीछे की ओर जा रहा है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व की सरकार जबसे बनी है, तबसे प्रदेश लगातार पीछे की ओर जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री ने जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाने का काम किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि असली मुद्दा यह है कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही सभी संस्थान बंद कर दिए हैं। 22 लाख बहनों को 15 महीने तक फूटी कौड़ी तक नहीं दी। एक लाख सरकारी नौकरियां देनी थी, परंतु 10 हजार नौकरियां छीन लीं। नौकरियां देने वाला संस्थान बंद कर दिए। लोग सड़कों के ऊपर हैं। जनता त्रस्त है और सरकार मस्त है।
विज्ञापन