{"_id":"5e9aefa38ebc3e78ab70b88e","slug":"dr-prateeak-chandra-in-home-quarantine-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. प्रतीक होम क्वारंटीन में फिर भी दस घंटे फोन पर दे रहे परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. प्रतीक होम क्वारंटीन में फिर भी दस घंटे फोन पर दे रहे परामर्श
Sat, 18 Apr 2020 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 18 Apr 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर प्रतीक चंद्रा
- फोटो : अमर उजाला
होम क्वारंटीन होने के बाद भी कोरोना महामारी को हराने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर प्रतीक चंद्रा का हौसला कमजोर नहीं पड़ा है। दो दिन पहले डॉक्टर प्रतीत चंद्रा ने थुलेल क्वारंटीन सेंटर में अन्य स्टाफ के साथ मिलकर क्वारंटीन किए लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
इसमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके चलते डॉक्टर प्रतीक को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन होना पड़ा। हालांकि, डॉक्टर प्रतीक फोन पर लोगों को दस घंटे स्वास्थ्य परामर्श दे रहे हैं। यही नहीं, उन्होंने चूड़ी ब्लॉक की टीम से कहा है कि उन्हें जब भी उनकी जरूरत पड़े, वह हाजिर हो जाएंगे।
विज्ञापन
डॉ. चंद्रा चंबा शहर के मुगला मोहल्ला के रहने वाले हैं। वह अपनी टीम के साथ पिछले दो दिनों में 40 से अधिक सैंपल ले चुके हैं। सैंपल लेने के बाद वह पूरी सुरक्षा अपनाने के बाद घर लौटते हैं और परिवार के साथ समय बिताते हैं। उनका पूरा परिवार इस कार्य में उनकी हौसला अफजाई करता है। होम क्वारंटीन होने के बाद वह अपने घर के कमरे में रह रहे हैं। परिवार के सदस्यों के संपर्क में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन