फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Double murder: The woman and her son were murdered by the ex lover due to illicit relations, the SIT made a bi

दोहरा हत्याकांड: चमेंजी में पूर्व प्रेमी ने की थी महिला और उसके बेटे की हत्या, एसआईटी ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 30 Oct 2022 10:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 30 Oct 2022 10:33 PM IST
सार

सिरमौर जिले के पच्छाद के चमेंजी में 20 अक्तूबर को हुए दोहरे हत्याकांड का एसआईटी ने पर्दाफाश कर दिया है। 10 दिनों में पुलिस ने महिला उर्मिला और उसके 9 वर्षीय बेटे सक्षम की मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए गांव के ही रहने वाले 32 वर्षीय नरेश को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Double murder: The woman and her son were murdered by the ex lover due to illicit relations, the SIT made a bi
एसआईटी क सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद के चमेंजी में 20 अक्तूबर को हुए दोहरे हत्याकांड का एसआईटी ने पर्दाफाश कर दिया है। 10 दिनों में पुलिस ने महिला उर्मिला और उसके 9 वर्षीय बेटे सक्षम की मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए गांव के ही रहने वाले 32 वर्षीय नरेश को गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर बाद जिला पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने नाहन में पत्रकारवार्ता कर हत्याकांड से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किए है।  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गहन जांच के बाद एसआईटी ने सुलझा लिया है। महिला और आरोपी नरेश के बीच अवैध संबंध थे। करीब एक साल पहले दोनों के बीच यह संबंध खत्म हो चुके थे। पुलिस जांच में यह सामने आया कि वर्तमान में महिला के संबंध आरोपी नरेश के छोटे भाई के साथ थे। इससे खफा होकर नरेश ने इस अपराध को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीडीआर के मुताबिक पीड़िता और आरोपी के छोटे भाई के बीच 1 जनवरी से इस साल 969 बार फोन पर बातचीत हुई। जांच में आरोपी के छोटे भाई की संलिप्तता नहीं पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी का घर महिला के घर से महज 10 मिनट की ही दूरी पर था। इस अपराध में क्षेत्र में लगे मोबाइल टावर की लोकेशन से भी कोई मदद नहीं मिली। लिहाजा, पुलिस ने मृतका के जीवन को आधार बनाकर ही पुलिस ने इस मामले की जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने भी रविवार को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दोहरे हत्याकांड को खुलासा करने वाली एसआईटी टीम और जिला पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा को बधाई दी है।
विज्ञापन


अपराध छुपाने के लिए की नौ साल के बच्चे की हत्या
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में करीब 400 लोगों से पूछताछ की गई। 40 लोगों की कॉल डिटेल को खंगाला गया। आरोपी को भी पुलिस ने पहले दिन से ही जांच में शामिल किया हुआ था। आरोपी ने मृतका के 9 वर्षीय बेटे की केवल इस वजह से हत्या कर दी कि कहीं वह उसके जुर्म का खुलासा न कर दे। बताया कि इस हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार को रिकवर किया जाना अभी शेष है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस रिमांड मिलने के बाद ही मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली एसआईटी टीम को भी बधाई दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी रही एसआईटी, नहीं मनाई थी दिवाली 
दोहरे हत्याकांड में गठित एसआईटी में जिला की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा, राजगढ़ के डीएसपी अरुण मोदी, डीएसपी मुकेश कुमार, निरीक्षक योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक मदन लाल, रविंद्र लाल, मुख्य आरक्षी कमल कुमार, ओम प्रकाश, रोहित कुमार, आरक्षी नीतिश शर्मा, प्रदीप कुमार और नारायण दत्त शामिल थे। बताया जा रहा है कि इस जघन्य अपराध को सुलझाने के लिए एसआईटी दिन-रात लगी हुई थी। यहां तक की एसआईटी ने दिवाली का त्योहार तक अपने परिवारों के साथ नहीं मनाया। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने भी रविवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दोहरे हत्याकांड को खुलासा करने वाली एसआईटी टीम और पुलिस अधीक्षक को बधाई दी है। गौर हो कि अपराध सुलझाने के लिए एसआईटी दिन-रात लगी हुई थी। यहां तक की एसआईटी ने दिवाली का त्योहार तक अपने परिवारों के साथ नहीं मनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed