{"_id":"63fc9839214817c72f05e8b5","slug":"door-curtain-stuck-in-neck-11-year-old-child-died-of-suffocation-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दरवाजे का परदा गले में फंसा, दम घुटने से 11 साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दरवाजे का परदा गले में फंसा, दम घुटने से 11 साल के बच्चे की मौत
Mon, 27 Feb 2023 05:18 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Feb 2023 05:18 PM IST
सार
11 साल का लेखराज पुत्र रमेश कुमार घर के दरवाजे के परदे के साथ खेल रहा था। इस बीच परदा उसके गले में लिपट गया। इससे उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
बच्चे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेलते-खेलते अचानक परदा गले में फंसने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। जिला चंबा की चुराह तहसील के लेहडुई गांव में रविवार देर शाम को यह घटना हुई। 11 साल का लेखराज पुत्र रमेश कुमार घर के दरवाजे के परदे के साथ खेल रहा था। इस बीच परदा उसके गले में लिपट गया। इससे उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश हो गया। काफी देर बाद परिजनों को लेखराज की आवाज सुनाई नहीं दी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
उसे बेहोश देखकर परिजन तुरंत उसे सुरंगानी अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सक ने लेखराज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को शवगृह में रखवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। डीएसपी सलूणी पूर्ण ठुकराल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन