{"_id":"62861fec5332030f9f7e414d","slug":"domestic-lpg-cylinder-price-hike-by-3-50-rupee-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG Price Hike: हिमाचल में साढ़े तीन रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Price Hike: हिमाचल में साढ़े तीन रुपये महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर
Thu, 19 May 2022 04:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 19 May 2022 04:17 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में रसोई गैस सिलिंडर साढ़े तीन रुपये महंगा हो गया है। व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम आठ रुपये बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में रसोई गैस सिलिंडर साढ़े तीन रुपये महंगा हो गया है। हिमाचल में गुरुवार से घरेलू उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए 1105 रुपये चुकाने होंगे। पहल योजना से जुडे़ उपभोक्ताओं को 31.83 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में वापस मिलेगी। उधर, व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम आठ रुपये बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
अब 2535 रुपये में व्यावसायिक गैस सिलिंडर मिलेगा। घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के इन दामों में डिलिवरी चार्ज भी शामिल हैं। इससे पहले सात मई को गैस कंपनियों ने घरेलू सिलिंडरों के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। एक मई को दाम नहीं बढ़ाए गए थे। इसी दौरान व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम नौ रुपये कम हुए थे।
विज्ञापन