फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Doctor Manoj did 15 thousand covid tests in minus temperature in Lahaul, got the title

उपलब्धि: लाहौल में डॉक्टर मनोज ने माइनस तापमान में किए 15 हजार कोविड टेस्ट, मिला खिताब

Wed, 15 Dec 2021 06:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Dec 2021 06:17 PM IST
सार

डॉ. मनोज ने मोबाइल टीम के साथ लाहौल की कुल आबादी का लगभग 50 फीसदी लोगों के कोविड टेस्ट किए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर निजी मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई में उन्हें संजीवनी चैंपियन खिताब से सम्मानित किया है।

विज्ञापन
Doctor Manoj did 15 thousand covid tests in minus temperature in Lahaul, got the title
डॉ. मनोज कुमार वर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में बर्फबारी और माइनस तापमान के बीच डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने कोविड सैंपल लेने के लिए हौसला बनाए रखा। वह अब तक 15 हजार से अधिक कोविड टेस्ट कर चुके हैं। डॉ. मनोज ने मोबाइल टीम के साथ लाहौल की कुल आबादी का लगभग 50 फीसदी लोगों के कोविड टेस्ट किए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर निजी मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुंबई में उन्हें संजीवनी चैंपियन खिताब से सम्मानित किया है। बता दें कि कोरोना जब चरम पर था तो बर्फबारी के बीच माइनस 10 डिग्री तापमान में भी डॉ. मनोज ने टीम के साथ अभियान जारी रखा। विपरीत हालात के बीच जान जोखिम में डालकर डॉ. मनोज ने टीम के साथ घाटी के हर हिस्से में पहुंच कर लोगों के घर-घर पहुंचकर कोविड टेस्ट किया।

विज्ञापन


मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मनोज और उनकी मोबाइल टीम पर बनी डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और कीर्ति कुलहारी भी मौजूद रहीं। डॉ. मनोज ने कहा कि तीन-तीन फीट बर्फ के बीच भी वाहन लेकर कोविड टेस्ट के लिए निकलते थे। सड़क हादसे का खतरा हमेशा रहता था। शुरुआती दौर में लोग कोविड टेस्ट से कतराते थे। उन्होंने टेस्ट से पहले कोरोना के संदर्भ में फैली भ्रांतियों को खत्म किया। उसके बाद लोग स्वयं टेस्ट के लिए तैयार होने लगे। उन्होंने मोबाइल टीम को भी इस अभियान के लिए प्रेरित किया। संजीवनी चैंपियन खिताब से नवाजे जाने पर तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. मारकंडा ने डॉ. मनोज को बधाई दी है। सीएमओ केलांग डॉ. एमएल बंधु ने कहा कि कोविड के शुरुआती दौर से डॉ. मनोज मोबाइल कोविड टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed