{"_id":"641c486789a978712d0387a4","slug":"dj-martin-garrix-india-tour-share-pictures-of-dalhousie-pearl-anand-on-twitter-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Martin Garrix; डीजे मार्टिन गैरिक्स ने सोशल मीडिया में शेयर की डलहौजी की पर्ल आनंद की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Martin Garrix; डीजे मार्टिन गैरिक्स ने सोशल मीडिया में शेयर की डलहौजी की पर्ल आनंद की फोटो
Thu, 23 Mar 2023 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डलहौजी (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 23 Mar 2023 06:09 PM IST
सार
मार्टिन गैरिक्स के ट्विटर अकाउंट पर 8.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। गौरतलब है कि मार्टिन गैरिक्स के पूरी दुनिया में करोड़ों प्रशंसक हैं।
विज्ञापन
पर्ल आनंद की फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के नंबर वन डीजे मार्टिन गैरिक्स ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट में डलहौजी की पर्ल आनंद की फोटो शेयर की है। बीते 11 मार्च को गुरुग्राम में हुए कार्यक्रम में मौजूद पर्ल आनंद की इस तस्वीर को खूब लाइक्स मिल रहे हैं। मार्टिन गैरिक्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब तक इस तस्वीर को लगभग 2.11 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
विज्ञापन
मार्टिन गैरिक्स के ट्विटर अकाउंट पर 8.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। गौरतलब है कि मार्टिन गैरिक्स के पूरी दुनिया में करोड़ों प्रशंसक हैं। हाल में अपने इंडिया टूर के दौरान गुरुग्राम में एक कंसर्ट के दौरान स्टेज से कई बार हिमाचल से आई प्रशंसक पर्ल आनंद का कई बार अभिवादन किया।
विज्ञापन
incredible energy in Delhi last night!! ❤️❤️❤️ thank you so much pic.twitter.com/uBaIkjcNBM
विज्ञापन विज्ञापन— MARTIN GARRIX (@MartinGarrix) March 12, 2023
इस दौरान दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम के अलावा देश भर से उनके बीस हजार से ज्यादा प्रशंसक मौजूद थे। मार्टिन गैरिक्स ने डलहौजी की पर्ल आनंद की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की है और भारत का धन्यवाद किया है। पर्ल आनंद स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी से की है।