फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Divyang Viren of Chamba won gold medal in shotput competition

Chamba News: चंबा के दिव्यांग वीरेन ने शॉटपुट प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Mon, 03 Apr 2023 05:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Apr 2023 05:26 PM IST
सार

राष्ट्र स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में चंबा की रठियार पंचायत के वीरेन सिंह ने शॉटपुट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और डिस्कस थ्रो में सिल्वर पदक जीता है।

विज्ञापन
Divyang Viren of Chamba won gold medal in shotput competition
चंबा के दिव्यांग वीरेन ने शॉटपुट में जीता स्वर्ण पदक - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में राष्ट्र स्तरीय पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में चंबा की रठियार पंचायत के वीरेन सिंह ने शॉटपुट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और डिस्कस थ्रो में सिल्वर पदक जीता है। वीरेन ने जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुए विस्तार-2023 स्पोर्ट्स इवेंट में देशभर के 484 खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की है। वीरेन की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोग भी घर पर बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


बकौल, वीरेन सिंह 22 अक्तूबर 2018 में दर्दनाक हादसे में बिजली के करंट की चपेट में आ गया था। स्वास्थ्य जांच में बताया गया कि शरीर का 75 प्रतिशत हिस्सा काम नहीं करेगा। काफी उपचार करवाया पर अपने पांव पर खड़ा नहीं हो सका और जीने की चाह को करीब-करीब छोड़ ही दिया। वीरेन ने कहा कि जब में हताश हो चुका था तो माता-पिता, भाई और बहन के हौसलाअफजाई की तो फिर जीवन में कुछ हटकर करने की ठानी।
विज्ञापन


इसके बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर में दाखिला लिया और पढ़ाई शुरू की। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के लिए होने वाले विभिन्न जिला, राज्य के अलावा भुवनेश्वर, गुजरात, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, गोवा में राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कुल 13 मेडल जिनमें 8 स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते। वीरेन के पिता विक्रम सिंह वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता सुती देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष ओलंपिक चैंपियनशिप में गौरव कुमार ने जीता रजत
वहीं, चेतना संस्था डे केयर सेंटर विजयपुर बिलासपुर के चार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल संघ विशेष ओलंपिक भारत के सौजन्य से हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित चैंपियनशिप-2023 में हिस्सा लिया। संस्था के प्रशासनिक अधिकारी कश्मीर सिंह ठाकुर ने बताया कि बिलासपुर के खिलाड़ियों ने 29 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रशिक्षक राहुल भारद्वाज और कल्पना शर्मा की अगुवाई में भाग लिया। गौरव कुमार ने रजत पदक, गगन कुमार ने कांस्य पदक, इतिशा ने चौथा और अंजली ने पांचवां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed