फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   controversy of Head Scarf girl student in govt school in una himachal

ऊना: हिजाब के बाद अब सरकारी स्कूल में सफेद स्कार्फ पहनने को लेकर विवाद

Fri, 18 Feb 2022 10:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Feb 2022 10:16 PM IST
सार

बच्ची ने कहा कि यह स्कार्फ उसके धर्म से जुड़ा है और वह इसे नहीं उतार सकती। इसके बाद क्षेत्र में विवाद का माहौल पैदा हो गया है। यूट्यूब चैनल के कुछ लोगों ने स्कूल प्रशासन के समक्ष भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
controversy of Head Scarf girl student in govt school in una himachal
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिजाब विवाद के बाद अब ऊना जिले के उपमंडल अंब के सरकारी स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा की एक छात्रा के सफेद स्कार्फ से सिर ढकने को लेकर मामला गरमा गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोकल चैनल वालों ने स्कूल पहुंचकर इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद कुछ यू ट्यूबर स्कूल पहुंच गए और छात्रा से बात की और स्कार्फ पहनने का कारण पूछा।

विज्ञापन


बच्ची ने कहा कि यह स्कार्फ उसके धर्म से जुड़ा है और वह इसे नहीं उतार सकती। इसके बाद क्षेत्र में विवाद का माहौल पैदा हो गया है। यूट्यूब चैनल के कुछ लोगों ने स्कूल प्रशासन के समक्ष भी सवाल उठाए। स्कूल प्रशासन के मुताबिक छात्रा ने कोई बुर्का अथवा हिजाब नहीं पहना था। वह स्कूल ड्रेस पहनकर आई हुई थी। स्कूल की दो छात्राएं पहले से सिर पर सफेद स्कार्फ बांधकर आती हैं। मामले को बिगड़ता देख अंब पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


छात्रा ने भविष्य में स्कूल में स्कार्फ न पहनकर आने की बात भी कही। इसके बाद सारा मामला सुलझ गया। छात्रा के पिता एक सरकारी स्कूल में बतौर प्रवक्ता तैनात हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों का अनुशासन सर्वोपरि है। उनकी बेटी ने कोई हिजाब नहीं पहना था और वह भविष्य से स्कार्फ भी नहीं पहनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि स्कूली विद्यार्थियों के लिए ड्रेस कोड का पूरी तरह पालन किया जाना चाहिए। स्कूल के प्रधानाचार्य परस राम ने बताया कि छात्रा ने सिर पर सफेद स्कार्फ लगाया हुआ था। वह काफी समय पहले से स्कार्फ पहनकर आती रही है। वहीं एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया था। हालात सामान्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed