फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Disgruntled MLA Dhawala now reaches the shelter of former CM Shanta kumar

अपनों से खफा विधायक धवाला अब पूर्व सीएम शांता की शरण में पहुंचे

Sat, 07 Nov 2020 10:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Nov 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
Disgruntled MLA Dhawala now reaches the shelter of former CM Shanta kumar
ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भाजपा की सियासी पिच पर अपनों के बीच घिर चुके योजना बोर्ड के अध्यक्ष एवं ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला अब अपने सियासी गुरु पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की शरण में पहुंचे हैं। हाईकमान की ओर से ज्वालामुखी भाजपा मंडल कार्यकारिणी को किए जाने से नाराज धवाला अब शांता कुमार के पास आए हैं। उन्होंने शांता से लंबी बातचीत की है। हालांकि, दोनों में क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी नहीं लग पाई, लेकिन बताया जा रहा है कि धवाला कांग्रेस के बजाय अपनों की ही सियासत से खफा हैं। इसी मामले को उन्होंने शांता के समक्ष बयां किया है। सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान ने अब भी रमेश धवाला की नहीं सुनी तो इसका सीधा असर कांगड़ा जिले के सबसे बड़े वोट बैंक ओबीसी का पार्टी पर पड़ सकता है।

विज्ञापन


धवाला ऐसे ओबीसी नेता हैं जो जमीन से जुड़े ओबीसी वोटर तक अपनी पकड़ रखते हैं। जगजाहिर है कि ज्वालामुखी में विधायक रमेश धवाला की अपनी ही पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री और ज्वालामुखी विधानसभा के रहने वाले पवन राणा से सियासी कशमकश चली हुई है। ज्वालामुखी की ज्वाला को शांत करने के बजाय अब प्रदेश भाजपा ने धवाला की सारी मंडल कार्यकारिणी को भंग कर इसमें घी डाल कर और भड़का दिया है। ज्वालामुखी भाजपा में घट रहे घटनाक्रम को लेकर आहत शांता कुमार पहले भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप से बात कर चुके हैं। इसमें शांता कुमार ने यह बात भी कही थी कि 1998 में भाजपा की सरकार बनाने में धवाला ने लाखों रुपये ठुकरा दिए थे। बताया जा रहा है कि शांता ने धवाला को संयम बरतने की बात कही है।
विज्ञापन

 

आज दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री

भाजपा हाईकमान के बुलावे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को नई दिल्ली रवाना होंगे। नई दिल्ली में वह केंद्रीय नेतृत्व से सरकार और संगठन की कार्यशैली पर बात करेंगे। चर्चा तो यहां तक है कि कुछ मंत्रियों की कुर्सी भी जा सकती है और कुछ के विभाग भी बदल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार हाईकमान अभी भी प्रदेश में कुछ मंत्रियों की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं है।

इसके अलावा राज्य में संगठन के भीतर भी खूब धींगामुश्ती चल रही है। इसी धींगामुश्ती के बीच ही पिछले दिनों भाजपा का ज्वालामुखी मंडल भंग किया गया है। ज्वालामुखी से भाजपा विधायक रमेश धवाला ने भी इस पर सवाल उठाए और वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले। इन सब मुद्दों पर दिल्ली में बात हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed