फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Discussion on Budget: Seeing Sundar surrounded, Vikramaditya retaliated against Jairam's attack.

बजट पर चर्चा: सुंदर को घिरता देख जयराम के वार पर विक्रमादित्य ने किया पलटवार

Thu, 22 Feb 2024 06:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 22 Feb 2024 06:52 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के वार पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया। इससे पहले जयराम ठाकुर ने कहा कि यह कहना गलत है कि मंडी के भूतनाथ पुल को वर्तमान सरकार ने ठीक किया है। 

विज्ञापन
Discussion on Budget: Seeing Sundar surrounded, Vikramaditya retaliated against Jairam's attack.
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बजट पर चर्चा के दौरान मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर को सदन में घिरता देख नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के वार पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया। इससे पहले जयराम ठाकुर ने कहा कि यह कहना गलत है कि मंडी के भूतनाथ पुल को वर्तमान सरकार ने ठीक किया है। उन्होंने कहा कि सुंदर सिंह ठाकुर को इस पुल को लेकर सोच-समझकर बात करनी चाहिए। भूतनाथ पुल डबल लेन है। इसे ठीक करने की बात कर रहे हैं, मगर यह बैठ गया है।

विज्ञापन


इस पर बड़ी गाड़ियां नहीं जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सुंदर सिंह रोजाना पुल पर खड़े हो जाते हैं। जयराम ने कहा कि आपदा के बाद ब्यास नदी के लिए जो नीति सरकार लाई है, उसके अनुसार मशीनें उतार दी गई हैं। नदी को उखाड़ा गया है। इससे पूर्व बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए सुंदर सिंह ने कहा कि भूतनाथ पुल को वर्तमान सरकार ने ठीक किया है। पहले इसकी दशा ठीक नहीं थी। वहीं जयराम ठाकुर ने कहा कि वह ब्यास के साथ ही रहते हैं।
विज्ञापन


यह जो त्रासदी आई है, उसमें बहुत बड़ा घोटाला निकलेगा। देव आस्था के प्रति ध्यान दिया जाना चाहिए। देवताओं को सुना जाना चाहिए। मुख्य संसदीय सचिव की बात पर जयराम के आक्रामक होने के बाद विक्रमादित्य सिंह ने हस्तक्षेप कर कहा कि उनके विभाग से संबंधित पुल के बारे में जिक्र आया है। आपदा के समय सभी पुलों का सेफ्टी ऑडिट हुआ है और गाड़ियां चलने की अनुमति दी गई है। भूतनाथ पुल का एक हिस्सा धंस रहा था। बंगलूरू से एक एजेंसी से इसका सिक्योरिटी ऑडिट करवाया गया है। जब तक ऑडिट में स्पष्ट नहीं होता है, तब तक किसी के जीवन को खतरे में नहीं डाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए विभिन्न योजनाएं : सुंदर सिंह 
बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से पेश किए बजट में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए विभिन्न योजनाएं हैं। इस बजट को वैश्विक सोच के तहत बनाया गया है। आज खुशी है कि लाहौल स्पीति में 1500 रुपये हर एक पात्र महिला को दिए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश पर आपदा आई तो केंद्र ने वांछित सहयोग नहीं किया। विपक्ष के साथियों ने एक बार भी उचित नहीं समझा कि प्रधानमंत्री से मिलकर हिमाचल आने का अनुरोध किया जाए।
 

विक्रमादित्य को सुन लग रहा था-वह संघ के स्वयंसेवक, आइये स्वागत : रणधीर
भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीते दिन भगवान श्रीराम के बारे में बहुत अच्छी बातें कहीं। सुनने वालों को लग रहा था कि संघ के स्वयंसेवक और विश्व हिंदू परिषद के स्वयंसेवक हैं। अगर चाहते हैं कि राम राज्य चाहिए तो द्वार खुले हैं। आइये आपका स्वागत है। रणधीर शर्मा ने बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि वह ईमानदारी से समीक्षा करें तो मालूम होता है कि कांग्रेस सरकारों के समय कर्ज लेने की प्रथा शुरू हुई है। सबसे ज्यादा कर्ज भी कांग्रेस सरकारों ने ही लिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सबसे ज्यादा समस्या जंगली जानवरों की है, मगर इसके लिए बजट का प्रावधान नहीं है। युवाओं की बात करें तो विभिन्न श्रेणियों में चयन के बावजूद नियुक्ति पत्र नहीं दिए जा रहे हैं। 

ठेकेदारों को कार्य आवंटित करने के लिए मापदंड निर्धारित
 लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ठेकेदारों को कार्य आवंटित करने के लिए मापदंड निर्धारित किए हैं। ठेकेदारों को उनकी श्रेणी के अनुसार धनराशि के कार्य आवंटित की जाती है। कार्य को आवंटित करने के लिए ए, बी, सी और डी चार श्रेणी (क्लास) बनाई गई हैं। ए श्रेणी वाले ठेकेदार किसी भी सीमा तक के कार्य ले सकते हैं, जबकि बी क्लास के ठेकेदार 500 लाख, सी क्लास के ठेकेदार 200 लाख और डी क्लास के ठेकेदार 50 लाख तक के कार्य कर सकते हैं। मंत्री ने यह जानकारी भाजपा विधायक बलवीर सिंह की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
 

मुख्यमंत्री की आत्मनिर्भरता की सोच को दर्शा रहा बजट : पठानिया
 शाहपुर के कांग्रेस केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने बजट में जिस तरह के प्रावधान किए हैं, यही राम राज्य है। बजट मुख्यमंत्री की आत्मनिर्भरता की सोच को दर्शाता है। यह व्यवस्था परिवर्तन वाला बजट है। खुद आपदा के समय पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी आपदा राहत कार्यों के लिए सुक्खू की तारीफ की। भाजपा ने विदेशों से काला धन लाने, दो करोड़ लोगों को एक साल में रोजगार देने और किसानों की आमदनी दोगुना करने की भी बात की थी।

दस गारंटियों को पूरा करते हैं तो सबका धन्यवाद करूंगा : पूर्ण चंद
द्रंग के भाजपा विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि अगर दस गारंटियों को पूरा करते हैं तो वह सदन के अंदर सबका धन्यवाद करेंगे, पर ऐसा संभव होता नहीं दिख रहा है। इस बजट में उल्लेख है कि हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त किया जाएगा। वह सरकार से चाहेंगे कि चिट्टा का धंधा करने वालों के लिए जमानत का भी प्रावधान नहीं होना चाहिए। हिमाचल प्रदेश में बहुत बड़ी त्रासदी आई है। द्रंग क्षेत्र में भी बहुत अधिक नुकसान हुआ है।
 

गगरेट क्षेत्र के लिए बजट में कई तरह के प्रावधान
 गगरेट के कांग्रेस विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि बजट में उनके क्षेत्र की बहुत सी योजनाओं को स्थान दिया गया है। गगरेट क्षेत्र के लिए इस बजट में कई तरह के प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने अस्थायी कर्मचारियों के लिए विशेष नीति बनाने का आग्रह किया। 
 

उच्च न्यायालय से उठाया है आरक्षण का मामला
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हिमाचल राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय शिमला के शासी परिषद के अध्यक्ष एवं कुलपति हैं। छात्रों के दाखिलों के संदर्भ विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह जानकारी भाजपा विधायक पवन काजल की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधि स्नातक प्रोग्राम (पंच वर्षीय) में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीट आरक्षित नहीं है। विधि स्नातकोत्तर प्रोग्राम (एक वर्षीय) में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है। विधि स्नातक प्रोग्राम (पंच वर्षीय) में आरक्षण की बात को प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय द्वारा मामले को काउंसिल ऑफ इंडिया व उच्च न्यायालय के समक्ष उठाया है।

जाठिया देवी में 1374 करोड़ से बनेगी बनेगी न्यू टाउनशिप
जाठिया देवी में 1374 करोड़ रुपये की लागत से न्यू टाउनशिप विकसित होगी। इसमें केंद्रीय मंत्रालय 512 करोड़ रुपये खर्च करेगा, जबकि 862 करोड़ रुपये प्रदेश सरकार वहन करेगी। 135 हेक्टेयर जमीन पर 25,000 लोगों को बसाया जाएगा। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के मंत्री राजेश धर्माणी ने यह जानकारी कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed