फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Disaster Relief Fund: One day salary of Himachal govt employees and pensioners will be deducted

Disaster Relief Fund: आपदा राहत कोष में जाएगा हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन, निर्देश जारी

Tue, 18 Jul 2023 06:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jul 2023 06:30 PM IST
सार

 सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के विभिन्न संघों से प्राप्त विभिन्न अनुरोधों के मद्देनजर आपदा राहत कोष की स्थापना की है, जिसका उद्देश्य प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और दीर्घकालिक पुनर्वास प्रदान करना है।

विज्ञापन
Disaster Relief Fund: One day salary of Himachal govt employees and pensioners will be deducted
सरकारी कर्मियों का एक दिन का वेतन कटेगा। - फोटो : social media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाल ही में लगातार भारी बारिश के कारण विनाशकारी प्राकृतिक आपदा से गुजरा है, जिससे प्रभावितों को सहायता की सख्त जरूरत है। सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के विभिन्न संघों से प्राप्त विभिन्न अनुरोधों के मद्देनजर आपदा राहत कोष की स्थापना की है, जिसका उद्देश्य प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और दीर्घकालिक पुनर्वास प्रदान करना है।

विज्ञापन


अब सामान्य प्रशासन विभाग ने हिमाचल प्रदेश सरकार के अधीन विभिन्न विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों व स्वायत्त निकायों में सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बाद नियमित, अनुबंध कर्मचारियों सहित पेंशनरों का एक दिन का वेतन/पेंशन काटने के निर्देश जारी किए हैं। इस राशि को निम्नानुसार में आपदा राहत कोष में जमा किया जाएगा।  
विज्ञापन


सरकार के अनुसार आपदा से राज्य के लोगों के जीवन और संपत्ति को व्यापक क्षति हुई है। जरूरत की इस घड़ी में राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार, समाज और सभी नागरिकों की ओर से ठोस और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता है। राज्य सरकार ने सभी से राष्ट्र और मानवता की सेवा के मकसद से इस फंड में उदारतापूर्वक योगदान, दान करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed