{"_id":"64cdfd9015bda7578308ebe3","slug":"directorate-of-higher-education-himachal-pradesh-tablets-to-ten-thousand-himachal-board-toppers-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा निदेशालय: 10वीं-12वीं और कॉलेजों के दस हजार मेधावियों को अक्तूबर में मिलेंगे टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा निदेशालय: 10वीं-12वीं और कॉलेजों के दस हजार मेधावियों को अक्तूबर में मिलेंगे टैबलेट
Sat, 05 Aug 2023 01:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:13 PM IST
सार
कांग्रेस सरकार ने मेधावियों को अब लैपटॉप की जगह टैबलेट देने का फैसला लिया है। पूर्व सरकार के समय खरीद में देरी के चलते सत्र 2021-22 के विद्यार्थियों को अभी तक टैबलेट नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के दस हजार मेधावियों को अक्तूबर में टैबलेट मिलेंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने टेंडर अवार्ड कर चयनित कंपनी को सप्लाई ऑर्डर कर दिया है। दसवीं-बारहवीं कक्षा सहित कॉलेजों के टॉपर विद्यार्थियों के लिए यह खरीद हो रही है। सरकारी स्कूलों में दसवीं-बारहवीं कक्षा और कॉलेजों में पढ़ने वाले दस हजार मेधावियों को टैबलेट देने की मुख्यमंत्री सुक्खू ने पहले बजट भाषण में घोषणा की थी।
विज्ञापन
इसी कड़ी में उच्च शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के मेधावियों के लिए खरीद प्रक्रिया पूरी करते हुए चयनित कंपनी को सप्लाई आर्डर जारी कर दिया है। पूर्व की सरकारों के समय से मेधावियों को दिए जाने वाले लैपटॉप अब नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार ने मेधावियों को अब लैपटॉप की जगह टैबलेट देने का फैसला लिया है। पूर्व सरकार के समय खरीद में देरी के चलते सत्र 2021-22 के विद्यार्थियों को अभी तक टैबलेट नहीं मिले हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि टैबलेट का सप्लाई आर्डर जारी कर दिया गया है। जल्द ही मेधावियों को टैबलेट दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन