{"_id":"5f05a6fc8ebc3e635f571d26","slug":"directorate-of-higher-education-himachal-pradesh-nine-model-colleges-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार से अधिक विद्यार्थियों वाले नौ कॉलेज बनेंगे मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार से अधिक विद्यार्थियों वाले नौ कॉलेज बनेंगे मॉडल
Thu, 09 Jul 2020 11:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में दो हजार से अधिक संख्या वाले नौ कॉलेजों को मॉडल कॉलेज के तौर पर विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की बजट भाषण में की गई उत्कृष्ट महाविद्यालय योजना की घोषणा को उच्च शिक्षा निदेशालय अमलीजामा पहनाने में जुट गया है। इन नौ कॉलेजों को बेहतर सुविधाएं देने को सरकार एक-एक करोड़ रुपये देगी। रूटीन विषयों के साथ सेल्फ फाइनेंस, वोकेशनल विषय भी शुरू किए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द कॉलेजों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
नौ महाविद्यालयों को उत्कृष्ट कॉलेजों के तौर पर तैयार करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी। इनमें जिम स्थापित किए जाएंगे। विद्यार्थी यहां उन सभी विषयों का चयन कर सकेंगे, जो अन्य कॉलेजों में नहीं हैं। इस योजना के लिए नौ करोड़ का बजट प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में कहा था कि प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों का बहुत अधिक विस्तारीकरण किया गया है। अब गुणात्मक पहलु पर सरकार का ध्यान रहेगा। इसी कड़ी में नौ कॉलेजों को मॉडल कॉलेज के तौर पर तैयार करने का फैसला लिया गया है। दो सप्ताह के भीतर नौ कॉलेजों का चयन किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित बड़े कॉलेजों को पहले चरण में योजना के तहत शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन