{"_id":"659963512a29564d8908def6","slug":"directorate-of-higher-education-banned-the-scholarship-of-11-874-students-of-himachal-know-the-reason-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: हिमाचल के 11,874 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने लगाई रोक, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: हिमाचल के 11,874 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने लगाई रोक, जानें वजह
Sun, 07 Jan 2024 08:43 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 07 Jan 2024 08:43 AM IST
सार
उच्च शिक्षा निदेशालय ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को दी जाने वाली पोस्ट और प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत इन विद्यार्थियों को वर्ष 2022-23 की किस्त जारी नहीं की है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बैंक खाते से आधार नंबर नहीं जोड़ने पर हिमाचल प्रदेश के 11,874 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति रोक दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को दी जाने वाली पोस्ट और प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत इन विद्यार्थियों को वर्ष 2022-23 की किस्त जारी नहीं की है। प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में 7,269 और पोस्ट मैट्रिक में 4,605 विद्यार्थी शामिल हैं। शैक्षणिक सत्र 2023-24 का बजट लेने को सभी नियम पूरे करने के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आधार नंबर से नहीं जोड़े गए बैंक खातों वाले आवेदनों को अब शिक्षण संस्थान स्तर पर ही सत्यापित करने को कहा है। अगर पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति राशि लेने के लिए बैंक खाते को आधार नंबर से नही जोड़ते हैं तो ऐसे आवेदनों को सत्यापित नहीं करने के सख्त निर्देश भी दिए हैं। शनिवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों, निजी और सरकारी स्कूलों-कॉलेजों के प्रिंसिपलों सहित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और रजिस्ट्रार को आधार नंबर से बैंक खातों काे जोड़ने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने को कहा है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की ओर से इस बाबत पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
जल्द दुरुस्त करने होंगे बैंक खाते
केंद्र सरकार ने रुकी छात्रवृत्ति लेने के लिए विद्यार्थियों को अंतिम मौका देने का फैसला भी लिया है। इसके लिए सभी स्कूलों-कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रवृत्ति के कार्यों को देखने वाले प्रभारियों को स्वयं कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक करने को कहा है। शिक्षकों की देखरेख में ही बैंक खातों को दुरुस्त करवाने के निर्देश भी दिए हैं। छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए बैंक खाते की एनपीसीआई से मैपिंग करवाना अनिवार्य है। यह प्रक्रिया संबंधित बैंक द्वारा की जाती है।
विज्ञापन