{"_id":"632b340e00c1fc5f7a395807","slug":"directorate-of-elementary-education-smc-teachers-will-be-replaced-only-after-filling-up-the-vacant-posts-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय: खाली पद भरने के बाद ही एसएमसी शिक्षकों की जगह होगी नई नियुक्ति, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय: खाली पद भरने के बाद ही एसएमसी शिक्षकों की जगह होगी नई नियुक्ति, अधिसूचना जारी
Thu, 22 Sep 2022 10:25 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 Sep 2022 10:25 AM IST
सार
सरकारी स्कूलों में सभी श्रेणियों के शिक्षकों के रिक्त पद भरने के बाद ही एसएमसी शिक्षकों की जगह नियुक्तियां होंगी। राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सभी श्रेणियों के शिक्षकों के रिक्त पद भरने के बाद ही एसएमसी शिक्षकों की जगह नियुक्तियां होंगी। राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 2,555 एसएमसी शिक्षक जिन स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं, उनकी जगह किसी नियमित शिक्षक की नियुक्ति नहीं की जाएगी। प्रदेश सरकार ने स्कूल प्रबंधन कमेटी (एसएमसी) के तहत सरकारी स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन
सरकार ने शिक्षकों के सभी रिक्त पद भरे जाने तक एसएमसी शिक्षकों की जगह भर्ती नहीं करने का फैसला लिया है। एसएमसी नीति की धारा-9 में इसके लिए प्रावधान जोड़ा गया है। शिक्षकों को हर वर्ष सेवा विस्तार देने की शर्त को भी समाप्त करते हुए नीति की धारा-10 को हटा दिया है। अब इन शिक्षकों की सेवाएं लगातार जारी रह सकेंगी। सरकार ने एसएमसी शिक्षकों को मातृत्व अवकाश देने के साथ एक माह की लगातार सेवा के बाद एक अवकाश देने की अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन