फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   directorate higher education shimla himachal pradesh leeter to CMO and DC for school reopening in himachal pradesh

उच्च शिक्षा निदेशालय ने लिखा पत्र: जल्द खुलने वाले हैं स्कूल, कोविड ड्यूटी से हटाए जाएं शिक्षक

Thu, 07 Oct 2021 04:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Oct 2021 04:28 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि अब स्कूल खोल देने चाहिए। इस बाबत शिक्षा निदेशालय सरकार को प्रस्ताव भेज रहा है।

विज्ञापन
directorate higher education shimla himachal pradesh leeter to CMO and DC for school reopening in himachal pradesh
उच्च शिक्षा निदेशालय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए जल्द स्कूल खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। सभी जिला उपनिदेशकों ने एकमत होकर स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगाने की वकालत की है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि अब स्कूल खोल देने चाहिए। इस बाबत शिक्षा निदेशालय सरकार को प्रस्ताव भेज रहा है। 

विज्ञापन


उधर, स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू करने की तैयारियों के बीच निदेशालय ने कोविड ड्यूटी में नियुक्त शिक्षकों को रिलीव करने की मांग की है। शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत जिला उपायुक्तों और सीएमओ को पत्र भेजे हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि जिला उपनिदेशकों से स्कूलों को खोलने के लिए चर्चा की गई है।
विज्ञापन


विभागीय स्तर पर सरकार की ओर से मत मांगा जाएगा तो स्कूल खोलने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब छोटे बच्चों के लिए भी स्कूल खोल देने चाहिए। घरों से एक किलोमीटर के दायरे में प्राइमरी स्कूल हैं। टर्म परीक्षाओं के आयोजन को लेकर छिड़े विवाद को लेकर उच्च शिक्षा निदेशक ने कहा कि अगर किसी शिक्षक संगठन को कोई आपत्ति है तो निदेशालय या शिक्षा बोर्ड से बात की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा कर इसका हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में हमें लिखित में किसी का कोई सुझाव नहीं मिला है। अपलोड किए गए सिलेबस में गलतियों को लेकर बोर्ड से चर्चा की जाएगी। इसे दुरुस्त करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed