फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   DIG recorded statements in police officers clash Kullu case, SP Kullu slapped ASP cm security because of this

हिमाचल: कुल्लू मारपीट मामले में डीआईजी ने दर्ज किए बयान, एसपी कुल्लू ने इस वजह से मारा था एएसपी को चांटा

Thu, 24 Jun 2021 10:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क,शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Jun 2021 10:25 PM IST
सार

थप्पड़ मारने वाले एसपी गौरव सिंह ने बयान में कहा है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की गाड़ियों के काफिले में तय प्रोटोकॉल से इतर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा बृजेश सूद ने जबरदस्ती तीन अन्य वाहनों को शामिल कर दिया। 

विज्ञापन
DIG recorded statements in police officers clash Kullu case, SP Kullu slapped ASP cm security because of this
पुलिस अफसर आपस में ही भिड़े(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के के सामने भिड़े पुलिस अफसरों के जांच अधिकारी ने बयान दर्ज कर लिए हैं। कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट के बाहर एसपी कुल्लू, एडिशनल एसपी सीएम सुरक्षा और मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के बीच हुई मारपीट की घटना की जांच कर रहे सेंट्रल रेंज मंडी के डीआईजी मधु सूदन ने तीनों आरोपियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। सूत्रों के अनुसार तीनों ने ही एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


थप्पड़ मारने वाले एसपी गौरव सिंह ने बयान में कहा है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की गाड़ियों के काफिले में तय प्रोटोकॉल से इतर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा बृजेश सूद ने जबरदस्ती तीन अन्य वाहनों को शामिल कर दिया। प्रोटोकॉल तोड़ने के बाद भी वह उनसे बहस करते रहे और असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया। इस पर उनका हाथ उठ गया। वहीं, थप्पड़ खाने वाले बृजेश सूद ने बयान में इस बात पर जोर दिया है कि जब उनकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की सुरक्षा है तो उनके वाहन को मुख्यमंत्री के वाहन से अलग कैसे रखा जा सकता है।
विज्ञापन


इसी बात पर उन्होंने एसपी से सवाल किया और एसपी ने उन्हें सरेआम थप्पड़ मार दिया। वायरल वीडियो में एसपी को लात मारते दिखने वाले मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत सिंह ने कहा है कि वह अपने वरिष्ठ अधिकारी को थप्पड़ मारे जाने से नाराज थे। बीच बचाव के दौरान उनका पैर शायद एसपी को लग गया। फिलहाल सूत्रों का कहना है कि वीडियो साक्ष्य और तीनों के बयानों के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार कर डीआईजी शुक्रवार को सरकार को सौंप सकते हैं। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि जांच अधिकारी ने बुधवार शाम और गुरुवार सुबह घटनास्थल का स्पॉट विजिट कर साक्ष्य जुटाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजेश की बहन ने पुलिस को दिया शिकायत पत्र
उधर, पपरोला निवासी एडिशनल एसपी सीएम सुरक्षा बृजेश सूद की बहन सीमा सूद ने चौंतड़ा पुलिस चौकी में शिकायत पत्र देकर एसपी गौरव सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की है। सीमा का पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। बृजेश की छोटी बहन सुलेखा सूद ने भी सोशल मीडिया में सूद सभा और अन्य संगठनों से न्याय दिलाने में सहयोग की अपील की है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की कुल्लू में जांच चल रही है तो शिकायत डीआईजी को भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed