फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Diesel scam: FIR on the then NAP officers and personnel, know the whole matter

डीजल घोटाला: तत्कालीन नप अधिकारियों और कर्मियों पर एफआईआर, जानें पूरा मामला

Fri, 03 Feb 2023 08:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Feb 2023 08:29 PM IST
सार

नगर परिषद नाहन में साल 2021 में उजागर हुए डीजल घोटाले मामले में अदालत के आदेशों के बाद पुलिस ने तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Diesel scam: FIR on the then NAP officers and personnel, know the whole matter
एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नगर परिषद नाहन में साल 2021 में उजागर हुए डीजल घोटाले मामले में अदालत के आदेशों के बाद पुलिस ने तत्कालीन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस नए सिरे से मामले की जांच करेगी। मामले में शहरी विकास विभाग की टीम भी एक साल पहले जांच कर चुकी है। इस मामले में संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए नगर परिषद में तैनात कनिष्ठ अभियंता व एक चालक को बर्खास्त किया है, जबकि चार अधिकारियों और कर्मचारियों को चार्जशीट किया गया है। जांच से असंतुष्ट नाहन के समाजसेवी सुधीर रमौल ने मामले की लिखित शिकायत बीते साल सितंबर माह में पुलिस से की थी, लेकिन डीजल घोटाले मामले से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न किए जाने के बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

विज्ञापन


सीजेएम नाहन की अदालत ने इस मामले में संलिप्त नगर परिषद के तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी व पूर्व सहायक अभियंता समेत अन्य कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। लिहाजा, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। समाजसेवी सुधीर रमौल का आरोप है कि नगर परिषद के अधिकारियों की मिलीभगत से कंडम यहां तक कि पत्थरों पर खड़े वाहनों में डीजल खर्च के छह से सात लाख रुपये के फर्जी बिल बनाए गए। इन वाहनों को चालू हालत में दिखाया गया था। जिस समय ये मामला उजागर हुआ, इस दौरान कोरोना काल चल रहा था। इसकी शिकायत कुछ पार्षदों ने शहरी विकास मंत्री को भेजी, जिसके बाद विभाग ने अपने स्तर पर मामले की जांच की गई। बीते साल विभाग ने आउटसोर्स पर तैनात कनिष्ठ अभियंता व एक चालक को बर्खास्त किया था। तत्कालीन अधिकारी व कर्मचारी को चार्जशीट किया गया। इनमें एक अधिकारी की सेवानिवृत्ति हो चुकी है। सदर थाना नाहन के एचएचओ राजेश पाल ने बताया कि अदालत के आदेश पर नगर परिषद के तत्कालीन अधिकारियों व कर्मचारियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की नए सिरे से जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed