फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   diamonds and gold jewelery worth Rs 1.60 crore Caught in Paonta form car, excise department collected 9.35 lak

Sirmour: पांवटा में कार से 1.60 करोड़ कीमत के हीरे और सोने के आभूषण पकड़े, विभाग ने 9.35 लाख जुर्माना वसूला

Fri, 04 Nov 2022 12:14 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Nov 2022 12:14 AM IST
सार

 सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में दिल्ली नंबर की एक कार से पुलिस ने बिना बिल लाए जा रहे 3.270 किलोग्राम हीरे और सोने के आभूषण पकड़े हैं। जानकारी के अनुसार चालक दिल्ली के करोल बाग से देहरादून जार रहा था। 

विज्ञापन
diamonds and gold jewelery worth Rs 1.60 crore Caught in Paonta form car, excise department collected 9.35 lak
पांवटा में कार से 1.60 करोड़ कीमत के हीरे और सोने के आभूषण पकड़े - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में दिल्ली नंबर की एक कार से पुलिस ने बिना बिल लाए जा रहे 3.270 किलोग्राम हीरे और सोने के आभूषण पकड़े हैं। जानकारी के अनुसार चालक दिल्ली के करोल बाग से देहरादून जार रहा था। इसी दौरान पांवटा पुलिस ने बेहराल चेक पोस्ट पर कार को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान कार से 3.270 किलोग्राम हीरे और सोने के आभूषण मिले, जिसका बिल दिखाने में चालक नाकाम रहा।  इस के बाद मामला आबकारी विभाग को सौंपा गया।  विभाग ने चालक पर 9.35 लाख रुपये हजार का जुर्माना लगाया। आभूषणों की कीमत करीब करीब 1.60 करोड़ रुपये है। डीएसपी रमाकांत ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


इसके अलावा विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत पुलिस विभाग ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी के दौरान गुरुवार को एक लाख रुपये की नकदी और लगभग 4,17,766 रुपये मूल्य की 1446.530 लीटर अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा अवैध बीयर जब्त की गई। अब तक पुलिस, आयकर, उद्योग, तथा कर एवं आबकारी विभागों की ओर से संयुक्त नाकाबंदी के दौरान 31 करोड़ 25 लाख 91 हजार 542 रुपये मूल्य की शराब, नकदी, नशीले पदार्थ आदि जब्त करने के अतिरिक्त जुर्माना वसूल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed