फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharmendra Pradhan said - E-learning will make education easier for poor children, preparing to make yoga education a mandatory part of the curriculum

Himachal: धर्मेंद्र प्रधान बोले- ई- लर्निंग से गरीब बच्चों के लिए आसान होगी शिक्षा, योग को पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बनाने की तैयारी

Tue, 21 Jun 2022 11:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jun 2022 11:13 PM IST
सार

धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के परिसर में लगभग 47 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक कंप्यूटर सेंटर तथा 16 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से बने ई-क्लासरूस के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

विज्ञापन
Dharmendra Pradhan said - E-learning will make education easier for poor children, preparing to make yoga education a mandatory part of the curriculum
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि शिक्षा व्यवस्था में प्रौद्योगिकी के समावेश पर विशेष बल दिया जा रहा है। ई-लर्निंग के माध्यम से गरीब से गरीब बच्चों को भी आधुनिक शिक्षा सुलभ बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया है। इसमें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से शैक्षणिक चैनल की संख्या 34 से बढ़ाकर 60 की जा रही है और 200 नए टीवी एवं ई-चैनल्स शुरू करने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन


धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के परिसर में लगभग 47 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक कंप्यूटर सेंटर तथा 16 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से बने ई-क्लासरूस के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार ने एनआईटी परिसर में ढांचागत विकास के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया है। इस अवसर पर एनआईटी के निदेशक प्रोफेसर एचएम सूर्यवंशी, संस्थान के कुलसचिव योगेश गुप्ता, कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली मौजूद रहे। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार योग शिक्षा को बाल-वाटिका से लेकर कक्षा 12वीं तक पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की तैयारी कर रही है। योग वैकल्पिक नहीं, बल्कि अनिवार्य विषय के तौर पर शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण जीवन में योग संजीवनी का काम कर रहा है और मानवता को स्वस्थ और निरोग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।   इस दौरान उन्होंने कांगड़ा घाटी की खुशनुमा वादियों की भी खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब हिमाचल को पर्यटन के अलावा योग भूमि के रूप में भी विश्व मानचित्र पर जगह मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला योग के लिए शुरू किए गए ‘गार्जियन रिंग’ कार्यक्रम जैसे अभिनव प्रयोग का हिस्सा है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की योग को अपने पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए सराहना की। केंद्रीय विवि के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने इस दौरान कहा कि विश्वविद्यालय योग की धारा का प्रवाह निरंतर बढ़ाने में प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed