{"_id":"6585a6e908c7ef3972026988","slug":"dharamshala-shimla-s-gudiya-case-echoes-again-in-assembly-house-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: विधानसभा सदन में फिर गूंजा शिमला का गुड़िया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: विधानसभा सदन में फिर गूंजा शिमला का गुड़िया मामला
Fri, 22 Dec 2023 08:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Dec 2023 08:42 PM IST
सार
पठानिया ने कहा कि गुड़िया केस में गुड़िया हेल्पलाइन बनी। पांच साल में गुड़िया केस का क्या हुआ। उसके बारे में जरूर बताना चाहता हूं। उस वक्त गृह मंत्री कौन थे।
विज्ञापन
विधायक केवल सिंह पठानिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल विधानसभा के शीत सत्र में शुक्रवार को कानून-व्यवस्था पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बेहतरीन काम हो रहा है। पठानिया ने कहा कि गुड़िया केस में गुड़िया हेल्पलाइन बनी। पांच साल में गुड़िया केस का क्या हुआ। उसके बारे में जरूर बताना चाहता हूं।
विज्ञापन
उस वक्त गृह मंत्री कौन थे। इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जब गुड़िया केस हुआ तो उसमें सरकार ने सीबीआई का सहयोग किया। इसमें सजा हो चुकी है। भाजपा सरकार ने पूरा सहयोग किया। जो दोषी है, वह तो कानूनी प्रक्रिया तय करती है। यह हम और आप तय नहीं करते हैं। गृह मंत्री कौन था, यह कहने का क्या अभिप्राय है। आज की बात करें तो सही होगा।
विज्ञापन