{"_id":"64ec8e983c7f78393306a256","slug":"dharamshala-religious-leader-dalai-lama-returned-to-dharamshala-from-ladakh-stay-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: लद्दाख प्रवास से वापस धर्मशाला पहुंचे धर्मगुरु दलाईलामा, हुआ जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: लद्दाख प्रवास से वापस धर्मशाला पहुंचे धर्मगुरु दलाईलामा, हुआ जोरदार स्वागत
Mon, 28 Aug 2023 05:41 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 28 Aug 2023 05:41 PM IST
सार
एयरपोर्ट पहुंचने पर दलाईलामा ने कहा कि वह लद्दाख दौरे के बाद धर्मशाला वापस आए हैं। वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। तिब्बती समुदाय के तेंजिन सुंडू ने कहा कि लंबे समय के बाद धर्मगुरु वापस आए हैं। उन्हें देखकर अच्छा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
धर्मगुरु दलाईलामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मगुरु दलाईलामा एक माह के बाद सोमवार सुबह गगल हवाई अड्डा पहुंचे। जहां दलाईलामा के अनुयायी उनके स्वागत के लिए पहुंचे। इसके अलावा धर्मशाला से लेकर मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मंदिर के विभिन्न स्कूलों के अनुयायी सड़क किनारे स्वागत करने के लिए खड़े रहे। एयरपोर्ट पहुंचने पर दलाईलामा ने कहा कि वह लद्दाख दौरे के बाद धर्मशाला वापस आए हैं। वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। तिब्बती समुदाय के तेंजिन सुंडू ने कहा कि लंबे समय के बाद धर्मगुरु वापस आए हैं। उन्हें देखकर अच्छा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
लद्दाख की यात्रा के दौरान दलाई लामा ने कई अवसरों पर आध्यात्मिक शिक्षा दी। लद्दाख में एक महीने के प्रवास के दौरान दलाई लामा ने शेवात्सेल मैदान में प्रवचन दिए। इसमें लगभग 65,000 लोगों ने भाग लिया। 26 जुलाई को उन्होंने तिब्बती लोगों के लिए एक कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें 5,000 लोग मौजूद रहे। 31 जुलाई को स्टोक में बुद्ध प्रतिमा पर कार्यक्रम की अध्यक्षता की। 18 और 19 अगस्त तक दलाई ने खालसी के जेलथांग में लगभग 25,000 लोगों को शिक्षा दी।
विज्ञापन