फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: Himachal Aseem Narang will be the fielding coach of India's A team

धर्मशाला: भारत की ए टीम के फील्डिंग कोच होंगे हिमाचल के असीम नारंग

Sat, 07 Sep 2024 11:05 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Sep 2024 11:05 AM IST
सार

प्रदेश की सीनियर क्रिकेट टीम के सहायक कोच असीम नारंग को बीसीसीआई ने दिलीप ट्राफी में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ए का फीलिंडग कोच नियुक्त किया है। 

विज्ञापन
Dharamshala: Himachal Aseem Narang will be the fielding coach of India's A team
ए टीम के फील्डिंग कोच होंगे हिमाचल के असीम नारंग - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सीनियर क्रिकेट टीम के सहायक कोच असीम नारंग को बीसीसीआई ने दिलीप ट्राफी में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ए का फीलिंडग कोच नियुक्त किया है। टीम-ए में कप्तान शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, रियान पराग, ध्रुव जुरैल, शिवम दुबे, तनुश, कुलदीप यादव, आकाशदीप, अवेश खान और खलील अहमद शामिल हैं। यह ट्रॉफी बंगलूरु में 9 से 22 सितंबर के बीच खेली जाएगी। असीम नारंग ने बतौर क्रिकेटर हिमाचल प्रदेश की सीनियर स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता भी खेली है।  इसके अलावा रणजी के कोचिंग कैंप का हिस्सा भी रहे हैं। 2017 में बतौर कोच उन्होंने एचपीसीए में अपनी सेवाएं देना शुरू कीं।

विज्ञापन


उन्हें जूनियर और अंडर-19 टीम को कोच नियुक्त किया गया। उन्होंने बीसीसीआई के कोच की लेबल-वन और लेवल-टू की परीक्षा पास की है। वर्तमान में वह बीसीसीआई की लेवल-टू कोच हंै। पालमपुर निवासी असीम नारंग का दिलीप ट्राफी में टीम-ए का क्षेत्ररक्षण कोच बनना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को क्षेत्ररक्षण के टिप्स देते हुए नजर आएंगे। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि दिलीप ट्राफी में एचपीसीए के सहायक कोच असीम नारंग को टीम-ए को क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया गया है। वह शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम को क्षेत्ररक्षण के टिप्स देते हुए नजर आएंगे और मैचों से पूर्व उन्होंने क्षेत्ररक्षण का अभ्यास भी करवाएंगे। 
विज्ञापन


सोलन के कुलवंत ने ग्रेपलिंग में जीता स्वर्ण 
सोलन के अर्की की ग्राम पंचायत कोलका के पहलवान कुलवंत ने ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है। उपप्रधान जेपी ठाकुर ने बताया कि एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक (हरियाणा) में 84 किलो भारवर्ग में राष्ट्रीय स्तर की ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में कुलवंत ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने बताया कि कुलवंत ने देशभर के खिलाड़ियों को मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।  अक्तूबर में कुलवंत कजाकिस्तान में होने वाली विश्व ग्रेपलिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।कुलवंत की इस उपलब्धि के लिए सीपीएस संजय अवस्थी, पूर्व विधायक गोविंद शर्मा, भाजपा नेता रतन सिंह पाल, कर्मचारी नेता सुरेंद्र ठाकुर, ग्राम पंचायत कोलका के प्रधान यशपाल कश्यप ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed