{"_id":"642c5a55b322cd99690f2297","slug":"dharamshala-gramsevak-arrested-for-getting-job-by-showing-fake-documents-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: फर्जी दस्तावेज दिखाकर नौकरी हासिल करने वाला ग्रामसेवक किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: फर्जी दस्तावेज दिखाकर नौकरी हासिल करने वाला ग्रामसेवक किया गिरफ्तार
Tue, 04 Apr 2023 10:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Apr 2023 10:43 PM IST
सार
धर्मशाला के तहत डाक मंडल धर्मशाला में पिछले साल हुई ग्राम डाक सेवक भर्ती में फर्जी दस्तावेज दिखाकर नौकरी हासिल करने वाले आरोपी को पुलिस ने जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक )
- फोटो : Social Media
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना धर्मशाला के तहत डाक मंडल धर्मशाला में पिछले साल हुई ग्राम डाक सेवक भर्ती में फर्जी दस्तावेज दिखाकर नौकरी हासिल करने वाले आरोपी को पुलिस ने जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद धर्मशाला लाए गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे छह अप्रैल तक पुलिस की रिमांड में भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक पिछले साल धर्मशाला डाक मंडल के लिए हुई भर्ती में अजय कुमार निवासी गांव मझोलिया जिला मुजफ्फरपुर बिहार ने अपने आवेदन पत्र में दसवीं कक्षा का फर्जी दस्तावेज लगा दिया था।
विज्ञापन
इसके आधार पर अजय कुमार को नौकरी भी मिल गई थी। बाद में विभाग को उसका दस्तावेज फर्जी होने की सूचना मिली। इस पर विभाग ने सदर थाना धर्मशाला में अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज करवाया। विभागीय शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अजय कुमार ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। उधर, एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि आरोपी को छह अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
हुड़दंग मचाने पर पंजाब के तीन डॉक्टरों को जुर्माना
पुलिस थाना धर्मशाला के तहत योल में पंजाब से आए तीन डॉकक्टरों को हुड़दंग मचाने पर पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि तीनों ही आरोपी पेशे से डॉक्टर हैं और शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे। एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को तीन-तीन हजार रुपये जुर्माना लगाकर छोड़ दिया है। साथ ही उन्हें दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन