फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala girl student death case: In a viral video, a student talks about ragging the victim

Girl Student Death Case: वायरल वीडियो में एक छात्रा ने कही पीड़िता से रैगिंग होने की बात, एचपीयू टीम भी पहुंची

Mon, 05 Jan 2026 10:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Jan 2026 10:06 AM IST
सार

 धर्मशाला की छात्रा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। रविवार को वायरल हुए एक वीडियो में एक आरोपी छात्रा ने पीड़िता के साथ रैगिंग होने की बात कही है। 

विज्ञापन
Dharamshala girl student death case: In a viral video, a student talks about ragging the victim
धर्मशाला काॅलेज पहुंची एचपीयू की जांच टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

डिग्री कॉलेज धर्मशाला की छात्रा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। रविवार को वायरल हुए एक वीडियो में एक आरोपी छात्रा ने पीड़िता के साथ रैगिंग होने की बात कही है। वायरल वीडियो में आरोपी छात्रा की ओर से कहा जा रहा है कि पीड़िता ने ही कॉलेज की एक सीनियर की ओर से रैगिंग किए जाने की बात कही थी। वहीं मामले में आरोपी प्रोफेसर का नाम लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने भी यह बात बताई थी कि छात्रा से सीनियर ने रैगिंग की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक आरोपी छात्रा के इस वीडियो के बाद अब मामले में रैगिंग मामले से मुकर रहे कॉलेज प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं। आरोपी छात्रा की ओर से वीडियो में कही बात सही निकलती है तो कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की थी। उधर, मामले की जांच के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से गठित जांच टीम सोमवार को धर्मशाला कॉलेज पहुंची।

विज्ञापन

बेस्ट फ्रेंड के मोबाइल की जांच की मांग उठाई
वहीं आरोपी छात्रा की ओर से पीड़िता सहित उसकी बेस्ट फ्रेंड के मोबाइल की जांच की मांग उठाई जा रही है। इन मोबाइल फोन से ही मामले के सही तथ्य सामने आने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस की टीमें उन अस्पतालों में मेडिकल रिपोर्ट को कब्जे में ले रही हैं, जहां पीड़ित छात्रा उपचाराधीन रही। मेडिकल रिपोर्ट से भी छात्रा के अस्पताल में उपचाराधीन होने के कारणों का खुलासा और मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इस मामले में एक और प्राेफेसर और छात्रा का नाम आने के चलते उनसे भी पुलिस की ओर से नियमों के तहत पूछताछ की जाएगी। साथ ही आरोपी छात्रा के वायरल वीडियो के अनुसार इन तथ्यों को लेकर पूछताछ और जांच की जाएगी। उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। सभी आरोपी युवतियों से भी नियमों के तहत पूछताछ की जा रही है। किसी वीडियो में युवती ने कोई बात कही है, तो उसे लेकर भी पुलिस की ओर से जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निष्पक्षता से हो जांच : प्रो. मोनिका
इस मामले को लेकर मनोविज्ञान विषय की प्रोफेसर मोनिका मक्कड़ ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि जब यह मामला सामने आया था तो तब इसे उजागर क्यों नहीं किया गया था। मामला इतना लेट उजागर होने पर इसमें साजिश की बू आ रही है। इस मामले को निष्पक्षता से पुलिस को जांच करनी चाहिए और सच सामने लाना चाहिए। 

विज्ञापन

छात्रा मौत मामले की निष्पक्ष जांच करवाए सरकार : चानना
 आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजेश चानना ने धर्मशाला में कॉलेज छात्रा की मौत मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। डॉ. राजेश ने कहा है कि प्रदेश में महिला व दलित उत्पीड़न के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं और कानून-व्यवस्था पर सवालिया प्रश्न खड़ा कर रहे हैं। ऐसी घटनाओं की प्रदेश में पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सरकार को तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए। छात्रों की मौत के जो भी कारण रहे हैं उन सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed