फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: Application date extended for UG-PG courses from Central University

धर्मशाला: केंद्रीय विश्वविद्यालय से यूजी-पीजी कोर्सों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

Thu, 24 Jul 2025 12:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Jul 2025 12:07 PM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शुरू किए जाने वाले स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कोर्सों के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाया है। 

विज्ञापन
Dharamshala: Application date extended for UG-PG courses from Central University
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शुरू किए जाने वाले स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कोर्सों के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाया है। अब विद्यार्थी बीटेक को छोड़ कर स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों के लिए 27 जुलाई को शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई रखी गई थी। जानकारी के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालय ने भूगर्भ शास्त्र में एमएससी और रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस में एमएससी की डिग्री उपलब्ध करवाएगा। इसके अलावा साइंस एंड टेक्नोलाजी ऑफ नैनोमटेरियल्स में एमटेक कोर्स के लिए 23 जुलाई तक आवेदन मांगे थे। लेकिन अब सीयू प्रशासन ने इस तिथि में बदलाव करते हुए इसे 27 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा अब मेरिट सूची प्रदर्शित होने और फीस जमा करवाने की तिथियों में भी बदलाव हुआ है। सीयू प्रशासन 27 जुलाई तक आवेदन मांगेगा। 29 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट को जारी की जाएगी तथा चयनित अभ्यर्थियों के पास पहली अगस्त तक फीस जमा करवाने का समय होगा। इसके अलावा दूसरी मेरिट लिस्ट 4 अगस्त को जारी होगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थी 6 अगस्त तक फीस जमा करवा सकेंगे। वहीं 7 अगस्त को चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा। वहीं इस संदर्भ में सीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जितेंद्र गर्ग ने बताया कि सीयू के कुलपति प्रो. सतप्रकाश बंसल के अनुमोदन के बाद आवेदन करने और मेरिट लिस्ट जारी करने की तिथियों में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि इन कोर्सों के लिए सामान्य वर्ग, ईडब्लयूएस और ओबीसी क्रिमी लेयर के तहत आने वाले अभ्यर्थियों से 500 रुपये, जबकि नॉन क्रिमी लेयर में आने वाले ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों से 400 रुपये फीस आवेदन शुल्क के रूप में ली जाएगी। इसके अलावा एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थी 200 रुपये फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed