फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: 1300 employees of KCC Bank will get 8.33 percent bonus

KCC Bank: केसीसी बैंक के 1300 कर्मचारियों को मिलेगा 8.33 फीसदी बोनस, बीओडी बैठक में हुआ फैसला

Thu, 05 Sep 2024 11:02 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Sep 2024 11:02 AM IST
सार

केसीसी बैंक के कर्मचारियों को 8.33 फीसदी बोनस (19 कार्यदिवस का वेतन) मिलेगा। इस साल दिवाली तक बोनस का लाभ हर कर्मचारी को मिलेगा। 

विज्ञापन
Dharamshala: 1300 employees of KCC Bank will get 8.33 percent bonus
केसीसी बैंक - फोटो : संवाद

विस्तार

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी(केसीसी) बैंक समिति के कर्मचारियों को 8.33 फीसदी बोनस (19 कार्यदिवस का वेतन) मिलेगा। इस साल दिवाली तक बोनस का लाभ हर कर्मचारी को मिलेगा। बैंक की करीब 220 शाखाओं में 1300 के करीब कर्मचारी हैं। केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में लिए इस निर्णय से बैंक कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इसके साथ ही बैंक की ओर से पदोन्नति परीक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। करीब आठ साल बाद पदोन्नति परीक्षा आठ सितंबर को होगी। पारदर्शिता के लिए परीक्षा आईबीपीएस के माध्यम से होगी। बैंक में सेवारत ग्रेड-चार कर्मचारियों को बैंक प्रबंधक बनने का मौका मिलेगा। करीब 400 कर्मचारी इस परीक्षा में भाग लेंगे। इसके साथ ही बीओडी ने वन टाइम सेटलमेंट के तहत कुछ ऋण मामलों को निपटाने की अनुमति दी। महाप्रबंधक की अनुपस्थिति में डीजीएम ने बैठक बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।

विज्ञापन

पांच बैठकों में नहीं आए प्रबंध निदेशक
बीओडी की बैठक में बैंक प्रबंध निदेशक फिर से नदारद रहे। यह लगातार पांचवीं बैठक है, जिसमें बैंक के एमडी अनुपस्थित रहे। दरअसल वर्तमान सरकार के शुरुआत में ही जब बीओडी की बैठक हुई थी तो उस दौरान एमडी और बीओडी सदस्यों के बीच नोंकझोक हुई थी। इसके बाद एमडी बीओडी की बैठकों में नहीं आ रहे हैं। बीओडी सदस्यों ने एमडी की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार से इस मामले में जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो जीएम के निलंबन प्रस्ताव पर मंथन
बैंक की बीओडी ने अपने बैंक के दो महाप्रबंधक (जीएम) को निलंबित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की है। बैंक में निदेशक मंडल के कुल 16 निर्वाचित सदस्य हैं। निदेशक मंडल के दो सदस्य करण पठानिया और प्रेम लता किसी कारणवश इस बैठक में उपस्थित नहीं हुए। बुधवार को आयोजित बीओडी की बैठक में उपस्थित निदेशक मंडल के 11 सदस्यों ने जीएम के निलंबन प्रस्ताव लाने का समर्थन किया, जबकि तीन सदस्यों ने इसका विरोध किया।

विज्ञापन

निदेशक मंडल के तीन सदस्यों चंद्रभूषण नाग, हितेश्वर ठाकुर और बलवंत ठाकुर ने कहा कि निलंबन प्रस्ताव की कार्रवाई से पूर्व बैंक के इन दोनों महाप्रबंधकों का पक्ष जानना और जांच होना जरूरी है। जिस कारण निलंबन का प्रस्ताव चर्चा तक ही सीमित रहा और देर शाम तक निलंबन के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर नहीं लग पाई। निदेशक मंडल के सदस्य देशराज ठाकुर समेत केसीसी बैंक की बीओडी 11 सदस्यों ने कहा कि सूचना देने के बावजूद एक साथ बैंक के दो महाप्रबंधक का अवकाश पर जाना गलत है। बैठक में जीएम पर अन्य भी आरोप लगाए गए। इसलिए इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर चार्जशीट किया जाए। साथ ही इन दोनों जीएम की शक्तियां छीनने पर भी चर्चा हुई। लेकिन निदेशक मंडल के सभी सदस्य इस प्रस्ताव पर सहमत नहीं हुए। ग्रेड-चार से ग्रेड तीन के पद पर पदोन्नति परीक्षा के आयोजन का भी निदेशक मंडल के कुछ सदस्यों ने विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed