{"_id":"64e774ac3e4de3e3710b2cb7","slug":"dharamsala-tibetan-spiritual-leader-dalai-lama-congratulates-pm-modi-on-the-successful-landing-of-chandrayaan-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई
Thu, 24 Aug 2023 08:48 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 24 Aug 2023 08:48 PM IST
सार
दलाईलामा ने कहा कि मैं भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख और उनकी टीम की उनके समर्पण के लिए सराहना करना चाहूंगा, जिसने मिशन को संभव बनाया है।
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंद्रयान-तीन की सफल लैंडिंग के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के उन लोगों के लिए यह एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने प्राचीन काल से वैज्ञानिक विकास पर खुद को समर्पित किया है। दलाईलामा ने कहा कि मैं भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख और उनकी टीम की उनके समर्पण के लिए सराहना करना चाहूंगा, जिसने मिशन को संभव बनाया है।
विज्ञापन
उन्होंने भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी परिपक्वता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि भारत में सबसे लंबे समय तक रहने वाले अतिथि के रूप में, मैं इस महान विजय पर प्रसन्न हूं। मुझे विश्वास है कि भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान संगठन आगे के वैज्ञानिक प्रयासों में अपनी नेतृत्वकारी भूमिका को मजबूत करना जारी रखेगा। दलाई लामा ने प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के साथ अपना संदेश समाप्त किया।
विज्ञापन