फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dhaniram Shandil: 141.53 crore loan given to 5,126 beneficiaries of minority community for self-employment

Dhaniram Shandil: स्वरोजगार को अल्पसंख्यक समुदाय के 5,126 लाभार्थियों को दिए 141.53 करोड़ के ऋण

Wed, 31 May 2023 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 May 2023 08:06 PM IST
सार

अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के निदेशक मंडल की 49वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री शांडिल ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के 5,126 लाभार्थियों को 141.53 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। 

विज्ञापन
Dhaniram Shandil: 141.53 crore loan given to 5,126 beneficiaries of minority community for self-employment
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने बुधवार को राज्य सचिवालय में अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम, चिकित्सा सेवाएं निगम तथा महिला विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के निदेशक मंडल की 49वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री शांडिल ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के 5,126 लाभार्थियों को 141.53 करोड़ रुपये प्रदान किए गए हैं। इनमें 1,830 दिव्यांग तथा 3,258 अल्पसंख्यक लाभार्थियों को स्वरोजगार और 35 अल्पसंख्यक व तीन दिव्यांग लाभार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए ऋण प्रदान किए गए।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त दिव्यांग व्यक्तियों को गृह निर्माण के लिए 50 लाख तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय विकलांग वित्त एवं विकास निगम नई दिल्ली की ओर से जारी किया जाता है। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से 31 मार्च 2023 तक 4 करोड़ 2 लाख रुपये का लाभांश अर्जित किया गया। प्रदेश चिकित्सा सेवाएं निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने निगम के चिह्न (लोगो) को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि निगम के सुचारू संचालन के लिए रिक्त पदों को भरने का मामला प्रदेश सरकार के समक्ष लाया जाएगा। प्रदेश महिला विकास निगम के निदेशक मंडल की 48वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए शांडिल ने निगम की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते हुए उचित मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि स्वरोजगार योजना के तहत 222 महिलाओं को 2.15 करोड़ रुपये के ऋण प्रदान किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed