फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dhali bus stand will be ready this month, traffic jam will end

Shimla: ढली बस अड्डा इस माह हो जाएगा तैयार, खत्म होगा जाम

Fri, 12 Jul 2024 11:26 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jul 2024 11:26 AM IST
सार

शिमला के ढली में आधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डा इसी माह बनकर तैयार हो जाएगा। बस अड्डा प्रबंधक एवं विकास प्राधिकरण ने जुलाई तक इसका निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन
Dhali bus stand will be ready this month, traffic jam will end
ढली बस अड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ढली में आधुनिक सुविधाओं से लैस बस अड्डा इसी माह बनकर तैयार हो जाएगा। बस अड्डा प्रबंधक एवं विकास प्राधिकरण ने जुलाई तक इसका निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बस अड्डे को 15 अगस्त से शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर प्रबंधन ने शहरी विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है। बस अड्डे के निर्माण पर 17.18 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। वर्तमान में बस अड्डे में पुराने भवन को गिराने का कार्य चल रहा है। इसके पूरा होते हुए यहां कंकरीट बिछाने के बाद पैवर लगाने का कार्य किया जाएगा। 

विज्ञापन


पुराना भवन खाली करने के बाद आरएम लोकल और ग्रामीण के ऑफिस को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया है। भवन की दूसरी मंजिल में चालक-परिचालकों को विश्राम करने के लिए हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम के अलावा सवारियों के लिए वेटिंग रूम भी बनाया है। यहां महिलाओं के वेटिंग रूम में धात्री महिलाओं के लिए फीडिंग रूम की व्यवस्था भी की है। पहली बार किसी बस अड्डे में दिव्यांगों के लिए विशेष रूप से सार्वजनिक शौचालय तैयार किए हैं। इसमें दिव्यांगों की सुविधा के लिए रैंप का निर्माण किया है। इससे दिव्यांग व्हील चेयर के माध्यम से शौचालय का प्रयोग कर सकेंगे। इसके अलावा बस अड्डे में कैंटीन और कैफेटेरिया की सुविधा भी यात्रियों को मिल सकेगी।  
विज्ञापन

 

ढली चौक में लगने वाले जाम से मिलेगी निजात
ढली बस अड्डे में एक समय में आठ बसें खड़ी हो सकेंगी। इससे ढली चौक में बसों के मुड़ने से लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिलेगी। लोकल डिपो के अलावा ऊपरी शिमला के लिए चलने वाली सभी बसों का यहां कुछ समय के लिए ठहराव होगा। इससे रामपुर, रोहडू़, करसोग, चौपाल और ठियोग क्षेत्र के लिए जाने वाले लोग यहां टिकट लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकेंगे। बस अड्डे में बने तीन मंजिला भवन में दुकानें भी खोली जाएंगी, जिसमें दो दुकानें विधवा और दिव्यांग श्रेणी के लोगों को अलॉट करने का निर्णय लिया है।  

ढली बस अड्डे को आधुनिक 
सुविधाओं से लेस होगा। अगर मौसम ने साथ दिया तो 31 जुलाई तक इसे तैयार कर लिया जाएगा। 15 अगस्त को इसके संचालन का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर सचिव शहरी विकास विभाग को सूचित कर दिया गया है, जिससे इसका उद्घाटन करवाकर लोगों को समर्पित किया जा सके। -मदन चौहान, अधिशासी अभियंता, बस अड्डा प्रबंधक एवं विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed