{"_id":"654b97eae7c6ee33b5015e4a","slug":"dgp-sanjay-kundu-said-himachal-police-has-caught-32-fugitive-criminals-has-launched-a-special-operation-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Police: हिमाचल पुलिस ने 32 भगौड़ा अपराधी पकड़े, चलाया विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Police: हिमाचल पुलिस ने 32 भगौड़ा अपराधी पकड़े, चलाया विशेष अभियान
Wed, 08 Nov 2023 07:46 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Nov 2023 07:46 PM IST
सार
प्रदेश पुलिस ने अक्तूबर में 32 भगौड़ा अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 22 अपराधी हिमाचल से और 12 को दूसरे प्रदेशों से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अक्तूबर में 32 भगौड़ा अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 22 अपराधी हिमाचल से और 12 को दूसरे प्रदेशों से गिरफ्तार किया है। इन सभी अपराधियों को हिमाचल लाया गया है। किन्नौर पुलिस ने पांच, मंडी, सिरमौर , हमीरपुर और बिलासपुर में चार-चार, चंबा तीन, सोलन दो, बद्दी दो, शिमला दो, जबकि कुल्लू और ऊना जिला में एक-एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए अपराधी कई गंभीर आरोपों में संलिप्त थे। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि और भगौड़ा अपराधियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
लापता बच्चों और महिलाओं को ढूंढने में मिली सफलता
हिमाचल पुलिस को लापता महिलाओं और बच्चों को ढूंढने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की ओर से चलाए अभियान के तहत 118 महिलाएं और 22 बच्चों की तलाश की गई है।
विज्ञापन
तलाश किए बच्चों की संख्या
जिला बच्चे महिलाएं
बद्दी 00 16
बिलासपुर 00 05
चंबा 02 10
हमीरपुर 05 04
किन्नौर 04 03
कुल्लू 01 06
लाहौल-स्पीति 01 00
मंडी 01 17
नुरपुर 01 02
शिमला 02 15
सोलन 02 20
सिरमौर 01 18
ऊना 00 02