डाक से श्रद्धालु मंगवा सकेंगे मां चिंतपूर्णी का प्रसाद, खर्च करने होंगे इतने रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर का प्रसाद अब श्रद्धालु घर बैठे ही मंगवा सकेंगे। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होते ही श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी का प्रसाद घर बैठकर मंगवा सकेंगे। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा हलवाई के साथ मीटिंग और रेट एग्रीमेंट की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। भक्तों को प्रसाद मंगवाने के लिए पोस्ट ऑफिस के माध्यम से ऑर्डर देना होगा और फिर पोस्ट ऑफिस के माध्यम से ही प्रसाद मुहैया कराया जाएगा। प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं को 500 से लेकर 1000 रुपये तक की राशि खर्च करनी होगी।
माता रानी के प्रसाद में लड्डू हो सकते हैं। वहीं, नायब तहसीलदार भरवाईं अभिषेक भास्कर ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी द्वारा श्रद्धालुओं को घर बैठे प्रसाद मुहैया कराने के लिए ट्रस्ट द्वारा प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्दी ही प्रक्रिया पूरी कर पोस्ट ऑफिस के माध्यम से प्रसाद मुहैया कराया जाएगा। एसडीएम अंब एस तारुल रविश ने बताया कि श्रद्धालु घर बैठे माता चिंतपूर्णी का प्रसाद मंगवा सकें, इस पर कार्य किया जा रहा है। एडीसी ऊना अरंदिम चौधरी ने बताया कि इस बात को मंदिर ट्रस्ट की मीटिंग में उठाया गया था, जिसको लेकर मंदिर ट्रस्ट काम कर रहा है।