फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   devotees rush at chintpurni temple una himachal pradesh

Chintpurni Temple: चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, पुराने बस स्टैंड तक पहुंच गईं कतारें

Sun, 07 May 2023 10:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 May 2023 10:14 PM IST
सार

रविवार के दिन छुट्टी होने के चलते मां चिंतपूर्णी दरबार में हिमाचल के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक के श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी भरी।

विज्ञापन
devotees rush at chintpurni temple una himachal pradesh
कतार में अपनी बारी का इंतजार करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में रविवार को दिन भर श्रद्धालुओं की रौनक रही। सुबह 4:00 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। इसके साथ ही माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी हो गया। तड़के तेज हवाओं और बारिश के चलते मौसम सुहावना रहा। हालत यह थी कि सुबह 10:00 बजे श्रद्धालुओं की कतार पुराने बस स्टैंड तक पहुंच गई।

विज्ञापन


रविवार को मंदिर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने में होमगार्ड के साथ अतिरिक्त पुलिस कर्मी भी ड्यूटी देते नजर आए। रविवार को मंदिर प्रशासन ने व्यवस्था को बेहद चुस्त दुरुस्त बनाए रखा। मंदिर रोड पर वाहनों की आवाजाही पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा रहा। दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। रविवार शाम छह बजे तक करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार के दिन छुट्टी होने के चलते मां चिंतपूर्णी दरबार में हिमाचल के साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक के श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी भरी। उधर, मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल ने बताया कि रविवार को मंदिर प्रशासन ने व्यवस्था बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। श्रद्धालुओं ने भी मंदिर प्रशासन का पूरा सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed