फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   devotees pay obeisance at mata chintpurni Temple on the first day of Shardiya Navratri

शारदीय नवरात्र: शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में उमड़ा जनसैलाब, तड़के तीन बजे से लग गईं श्रद्धालुओं की लंबी कतारें

Sun, 15 Oct 2023 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 Oct 2023 12:04 PM IST
सार

मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि पहले नवरात्र को सुबह तीन बजे मंदिर खोल दिया गया ताकि श्रद्धालु सुविधाजनक तरीके से माता रानी के दर्शन कर सकें।

विज्ञापन
devotees pay obeisance at mata chintpurni Temple on the first day of Shardiya Navratri
मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के तीन बजे ही मंदिर के कपाट श्रदालुओं की सुविधा के लिए खोल दिए गए थे। मंदिर के खुलने के साथ ही माता रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं और सुबह छह बजे के करीब श्रद्धालुओं की लाइनें पुराने बस स्टैंड को पार कर गई थी।

विज्ञापन


मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल तड़के ही व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते नजर आए और मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों को लाइन व्यवस्था बेहतर बनाने और भीड़ को जल्दी जल्दी निकालने के आदेश दिए। वंही मंदिर में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड और पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी से व्यवस्था बनाते नजर आए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अजय मंडयाल ने बताया कि पहले नवरात्र को सुबह तीन बजे मंदिर खोल दिया गया ताकि श्रद्धालु सुविधाजनक तरीके से माता रानी के दर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को दो लाइनों में ही माता रानी के दर्शनों के लिए भेजा जा रहा है।

मंदिर आने वाले ज्यादातर श्रद्धालु पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से हैं। बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन पास सिस्टम से दर्शन करवाने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को तीन जगह पर दर्शन पर्ची होमगार्ड जवानों की तरफ से दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed