{"_id":"63c153a4980d360e5b2a85f4","slug":"devotees-now-online-book-havan-in-chintpurni-temple-una-himachal-pradesh-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chintpurni Temple: चिंतपूर्णी मंदिर में हवन के लिए अब ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chintpurni Temple: चिंतपूर्णी मंदिर में हवन के लिए अब ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे श्रद्धालु
Sat, 14 Jan 2023 04:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 14 Jan 2023 04:39 PM IST
सार
माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में हवन करवाने के लिए श्रद्धालु ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग करवा सकते हैं।
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर में हवन करते उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को नववर्ष में घर बैठे हवन करवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंदिर में इस सुविधा का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इससे पूर्व उन्होंने मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना भी की। हवन सामग्री मंदिर न्यास की ओर से पेमेंट आधार पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
हवन करने वाले पुजारियों के संपर्क नंबर वेबसाइट पर ऑनलाइन कर दिए गए हैं। माता श्री चिंतपूर्णी में हवन करवाने के श्रद्धालु ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग करवा सकते हैं। चिंतपूर्णी मंदिर में ऑनलाइन प्रसाद योजना और डोनेशन योजना संचालित की जा रही है। इन योजनाओं में श्रद्धालु ऑनलाइन प्रसाद ग्रहण और डोनेशन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर अग्निहोत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास और विस्तार करके इन्हें पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध बनाया जाएगा ताकि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माईदास सदन से मंदिर तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को बैठने के लिए बेंच, शेड, पेयजल पर्याप्त व्यवस्था करने और शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
सूक्ष्म और सप्तशती हवन होंगे
सूक्ष्म हवन करवाने के लिए 40 मिनट से एक घंटे अवधि के लिए 500 रुपये पंजीकरण और 1200 रुपये हवन सामग्री शुल्क और सप्तशती हवन करवाने की अवधि दो से ढाई घंटे की होगी। इसके लिए 1100 रुपये पंजीकरण और 5800 रुपये हवन सामग्री शुल्क होगा। सूक्ष्म हवन करवाने का समय प्रात: 7:00 से 08:00 बजे, 11:00 से 12:00 बजे और 3:15 से 4:15 तक होगा। जबकि सप्तशती हवन प्रात: 8:00 से 10:40 और 12:30 से 03:00 बजे तक और 4:30 से 7:00 बजे तक होगा।