फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Development plan will be prepared for new township in Shimla, the govt decided in the meeting

शिमला में नई टाउनशिप के लिए बनेगा डेवलपमेंट प्लान, सरकार ने बैठक में लिया फैसला

Tue, 10 Aug 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Aug 2021 05:00 AM IST
सार

सोमवार को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में डेवलपमेंट प्लान को लेकर सचिवालय में मैराथन बैठक हुई। इसमें शहरी विकास विभाग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग, नगर निगम शिमला के अधिकारी मौजूद रहे। कंपनी के अधिकारियों को भी बैठक में बुलाया गया था। 

विज्ञापन
Development plan will be prepared for new township in Shimla, the govt decided in the meeting
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में नई टाउनशिप बनाने के लिए डेवलपमेंट प्लान बनेगा। प्लानिंग एरिया में कहां-कहां अस्पताल का निर्माण, रोप-वे, आवासीय कॉलोनियां और मंडियां स्थापित की जानी हैं। सरकार ने इसका प्रारूप तैयार करने का जिम्मा अहमदाबाद की एक कंपनी को सौंपा है। यह कंपनी वर्ष 2041 को ध्यान में रखते हुए प्लान तैयार करेगी।

विज्ञापन


नए डेवलपमेंट प्लान में ओपन और कोर एरिया में ढाई से अधिक मंजिलें बनाए जाने का भी प्रस्ताव है। सोमवार को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में डेवलपमेंट प्लान को लेकर सचिवालय में मैराथन बैठक हुई। इसमें शहरी विकास विभाग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग, नगर निगम शिमला के अधिकारी मौजूद रहे। कंपनी के अधिकारियों को भी बैठक में बुलाया गया था। प्लानिंग एरिया में लोगों की आवाजाही के चलते भीड़भाड़ क्षेत्रों में सब्जी और अनाज मंडियों को बाहर किया जाना है।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि एनजीटी ने शिमला प्लानिंग एरिया में ढाई से अधिक मंजिल निर्माण पर रोक लगाई है। इस फैसले के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट में गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि लोगों को इससे ज्यादा मंजिलें मिल सके। उल्लेखनीय है कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में नए डेवलपमेंट प्लान को लेकर परिवहन, बिजली बोर्ड, उद्योग विभाग केअधिकारियों की बैठक हो चुकी है। निजी प्लानरों को भी बैठक में बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृत योजना के तहत बनेगा डेवलपमेंट प्लान
 नया डेवलपमेंट प्लान अमृत योजना के तहत होगा। शिमला शहर को विश्व स्तरीय तकनीक के माध्यम से विकसित किया जाएगा। कुफरी और निकटवर्ती क्षेत्रों को ईको टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed