फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Devbhoomi Janhit Party announced to contest election at all 68 seats in himachal

हिमाचल: 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी देवभूमि जनहित पार्टी, जनसभा में किया एलान

Sun, 24 Apr 2022 08:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Apr 2022 08:51 PM IST
सार

देवभूमि जनहित पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रुमित ठाकुर ने कहा कि यदि प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो वह सभी पूर्व विधायकों की पेंशन बंद कर देंगे। उनकी पार्टी का कोई विधायक पेंशन नहीं लेगा। एनपीएस कर्मचारियों की ओपीएस लागू की जाएगी।

विज्ञापन
Devbhoomi Janhit Party announced to contest election at all 68 seats in himachal
नारग में जनसभा में मौजूद देवभूमि जनहित पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रुमित ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देवभूमि सवर्ण संगठन ने सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। सवर्ण मोर्चा ने सिरमौर में इसकी घोषणा की। देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देवभूमि सवर्ण संगठन की एक संयुक्त जनसभा रविवार को पच्छाद उपमंडल के नारग में हुई। देवभूमि जनहित पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रुमित ठाकुर ने प्रदेश की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया। रूमित ने कहा कि वह अपने अधिकारों की लड़ाई बुलंद करने के लिए खड़े हुए हैं।

विज्ञापन


किसी को क्या मिला, इससे हमें कोई सरोकार नहीं है, लेकिन सवर्ण समाज को क्या मिला, यह सबसे बड़ा प्रश्न है। रूमित ने कहा कि उनकी पार्टी सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह न तो खुद लड़ेंगे और न ही देवभूमि सवर्ण संगठन के अध्यक्ष मदन ठाकुर ही चुनाव लड़ेंगे। वह चुनाव लड़वाएंगे। उन्होंने कहा कि पच्छाद और रेणुका विस की आरक्षित सीट पर जिस भी उम्मीदवार को चुनाव लड़ाया जाएगा। वह हर हाल में जीतना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब वह 24 दिन तक जेल में बंद थे। उस समय कांग्रेस-भाजपा का कोई नेता उनसे मिलने नहीं आया। उन्होंने कहा कि जब सवर्ण समाज के लोग धरना प्रदर्शन करते थे तो भाजपा सरकार ने धारा 144 लगा दी। अब चुनाव में कांग्रेस भाजपा के लिए हर घर में धारा 144 लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो वह सभी पूर्व विधायकों की पेंशन बंद कर देंगे। उनकी पार्टी का कोई विधायक पेंशन नहीं लेगा। एनपीएस कर्मचारियों की ओपीएस लागू की जाएगी। प्रत्येक परिवार को तीन हजार रुपये मासिक सुरक्षा पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने भाषण के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाला का नाम लिए बगैर रूमित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा के बाद एक ओर व्यक्ति झूठा देश प्रेम दिखाने लगातार हिमाचल आ रहा है। उसे हिमाचल नहीं आने दिया जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर ने देवभूमि जनहित पार्टी बनाने की अधिकारिक घोषणा की और रुमित ठाकुर को देवभूमि जनहित पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed