फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Devastation due to cloudburst in Chunahan, vehicles swept away with debris, danger to many houses

Cloudburst: नाचन में बादल फटने से कई गाड़ियां बहीं, हमीरपुर में मकान के मलबे में दबने से महिला की मौत

Sun, 13 Aug 2023 07:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sun, 13 Aug 2023 07:27 PM IST
सार

बादल फटने के बाद बड़ी मात्रा में पानी व मलबा रिहायशी क्षेत्रों में आ गया। घरों के आसपास पार्क गाड़ियां मलबे के साथ पानी में बह गईं। कई घरों के आंगन बह गए हैं। 

विज्ञापन
Devastation due to cloudburst in Chunahan, vehicles swept away with debris, danger to many houses
चुनाहन में बादल फटने से तबाही। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच पिछले 48 घंटों से भारी बारिश से तबाही का दौर जारी है। जिला मंडी के नाचन के चुनाहन में रविवार को बादल फटने से बाढ़ के साथ आए मलबे में घरों के साथ पार्क की कई गाड़ियां बह गईं। कुछ घरों के आंगन और डंगे ढह गए। फसलें तबाह हो गईं। हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के लज्याणी गांव में एक कच्चा मकान ढह गया। मकान के मलबे में दबने से ब्रह्मी देवी (75) पत्नी शंकर दास की मौत हो गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

महिला का बेटा राकेश कुमार (45) घायल हो गया है। उधर, पूरे मंडी जिले के अलावा शिमला शहरी और ग्रामीण उपमंडल क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों में सोमवार की छुट्टी कर दी गई है। रविवार को प्रदेश में दिनभर सात नेशनल हाईवे (एचएच) बंद रहे। हालांकि देर शाम तक दो एनएच बहाल किए गए हैं। रविवार को भी पूरी बल्ह घाटी जलमग्न रही। नागचला से डडौर तक डेढ़ किलोमीटर तक फोरलेन पानी से भरने से यातायात प्रभावित रहा। धर्मपुर में सोन खड्ड का पानी बस अड्डे, बाजार और साथ लगती कई पंचायतों में घुसने से बहुत नुकसान हुआ है। सरकाघाट में सीर खड्ड कई स्थानों पर लगती जमीनों को बहाकर ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed