फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Details of Panchayat representatives surrounded by corruption charges sought, Panchayati Raj Department issued

Himachal: भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पंचायत प्रतिनिधियों का ब्योरा तलब, विभाग ने जारी किए निर्देश

Sat, 01 Mar 2025 11:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Mar 2025 11:40 AM IST
सार

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए हमारी इच्छा है कि भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने वालों को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। 

विज्ञापन
Details of Panchayat representatives surrounded by corruption charges sought, Panchayati Raj Department issued
ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे पंचायत प्रतिनिधियों का ब्योरा तलब किया है। यह जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए हमारी इच्छा है कि भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने वालों को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 2018 से 2025 तक 358 पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलीं हैं और उनमें से 237 मामलों में जांच चल रही है। इसके अलावा 2018 से विभाग को 1,353 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 611 का निपटारा किया जा चुका है। हिमाचल में इसी साल दिसंबर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। अनिरुद्ध सिंह ने पंचायतों के गठन का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 750 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनकी समीक्षा की जा रही है क्योंकि एक नई पंचायत के गठन पर 6 से 7 करोड़ रुपये की राशि खर्च होती है।

विज्ञापन
Trending Videos

कचरा संग्रहण के लिए इस्तेमाल होंगे 800 ई-रिक्शा : अनिरुद्ध
ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंचायती क्षेत्रों में कचरा संग्रहण के लिए 800 ई-रिक्शा इस्तेमाल किए जाएंगे। आने वाले वित्तीय वर्ष में कचरा प्रबंधन को और मजबूत करने के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी। ग्रामीण विकास, स्वच्छता के साथ कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने यह बात कही। उन्होंने पर्यावरण स्वच्छता की अलख जगाने और जमीनी स्तर पर कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। वेस्ट वॉरियर्स संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में धर्मशाला, कसौली, मनाली, बीड़ और रेणुका जी के 45 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed