{"_id":"6478a6eb24b594ed040713ec","slug":"deputy-cm-mukesh-agnihotri-traveled-for-five-km-in-hrtc-knew-the-problems-of-the-people-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने पांच किमी तक एचआरटीसी बस में किया सफर, जानीं लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने पांच किमी तक एचआरटीसी बस में किया सफर, जानीं लोगों की समस्याएं
Thu, 01 Jun 2023 07:42 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा/लठियाणी (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा/लठियाणी (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Jun 2023 07:42 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री कुटलैहड़ के पिपलू मेले में बतौर मुख्यातिथ शामिल होकर वापस ऊना आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने काफिले को बीच में रोककर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में यात्रा की।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बस में किया सफर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कुटलैहड़ के पिपलू के साथ लगते जठेहड़ी में बस में यात्रा कर लोगों की समस्याएं जानीं। करीब पांच किलोमीटर की यात्रा बस से कर उन्होंने लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। उपमुख्यमंत्री कुटलैहड़ के पिपलू मेले में बतौर मुख्यातिथ शामिल होकर वापस ऊना आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने काफिले को बीच में रोककर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में यात्रा की। उन्होंने बस का निरीक्षण करते हुए सबसे पहले चालक से बस की स्थिति जानी। उन्होंने चालक से तकनीकी पहलुओं पर फीडबैक लिया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने बस में यात्रा कर रहे स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों से विभिन्न समस्याएं जानीं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उपमुख्यमंत्री से मांग की कि हमीरपुर से आने वाली बस डोलू के बजाए पीपलू तक चलाई जाए। उपमुख्यमंत्री ने मौके से ही एचआरटीसी के अधिकारियों से फोन पर बात कर बस को पीपलू तक चलाने के निर्देश जारी किए। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय लोगों से बिजली पानी और सड़क आदि की समस्याएं भी जानीं। यात्रा के दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से भी संवाद स्थापित किया और बस की समयसारणी को लेकर बातचीत की। उपमुख्यमंत्री ने यात्रियों की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन