फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Deputy cm Mukesh Agnihotri sought Rs 340 crore from the Center for the Finna Singh project.

हिमाचल: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने फिन्ना सिंह परियोजना के लिए केंद्र से मांगे 340 करोड़ रुपये

Fri, 10 Feb 2023 07:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Feb 2023 07:50 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने  केंद्रीय मंत्री के समक्ष पौंग तथा भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के जलाशयों से निकासी संबंधित मामला भी उठाया गया। राज्य में पेयजल आपूर्ति क्षेत्र के लिए लगभग 1200 करोड़ की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
Deputy cm Mukesh Agnihotri sought Rs 340 crore from the Center for the Finna Singh project.
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से हिमाचल में प्रभावी एवं दीर्घकालिक सिंचाई नेटवर्क के लिए समुचित बजट प्रावधान करने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि राज्य का एक बड़ा क्षेत्र अभी भी सिंचाई सुविधा से वंचित है। ऐसे में प्रदेश में सिंचाई नेटवर्क को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। उन्होंने ट्यूबवेल निर्माण के लिए विशेष बजट आवंटित करने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के समक्ष पौंग तथा भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के जलाशयों से निकासी संबंधित मामला भी उठाया गया। राज्य में पेयजल आपूर्ति क्षेत्र के लिए लगभग 1200 करोड़ की आवश्यकता है। उप मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के प्रति उदार रुख अपनाने तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य को 336 करोड़ की किस्त जारी करने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। उन्होंने फिन्ना सिंह परियोजना के लिए शेष 340 करोड़ की राशि शीघ्र जारी करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन


इसके लिए अभी तक इस पर 286 करोड़ व्यय किए जा चुके हैं। फिन्ना सिंह मध्यम सिंचाई परियोजना वर्ष 2011 में 204 करोड़ रुपये की आरंभिक लागत के साथ शुरू की गई थी, जो अब बढ़कर 646 करोड़ हो गई है। राज्य में प्रभावी एवं दीर्घकालिक सिंचाई नेटवर्क सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना प्रक्रियाधीन है। मुकेश ने राज्य में निर्माणाधीन और अन्य प्रस्तावित मल निकासी योजनाओं के लिए बजट प्रावधान करने का भी आग्रह किया। 75 करोड़ की महात्वाकांक्षी बीत सिंचाई परियोजना का मुद्दा भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाया गया और इसे शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed