{"_id":"639f04a59bfe50315d7d51e6","slug":"deputy-cm-mukesh-agnihotri-said-officers-should-speed-up-development-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले-विकास कार्यों में गति लाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले-विकास कार्यों में गति लाएं अधिकारी
Sun, 18 Dec 2022 05:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:47 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को जल शक्ति और परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को जल शक्ति और परिवहन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि विकास कार्यों में गति लाएं। केंद्र सरकार के साथ लंबित मुद्दों को तुरंत उठाकर सुलझाएं। सार्वजनिक परिवहन सुविधा को और सुलभ एवं सुगम बनाने की दिशा में एक नई सोच एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने पर बल दिया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग की बैठक में समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें। प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में निरंतर प्रयास करें। बैठक में सचिव जल शक्ति अमिताभ अवस्थी, विभाग के प्रमुख अभियंता मौजूद रहे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के कामकाज और योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय कार्यप्रणाली और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। बैठक में प्रधान सचिव परिवहन आरडी नजीम, निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में अजय माकन से भेंट की
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य अजय माकन से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। अजय माकन ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विज्ञापन