फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   deputy cm mukesh agnihotri said minimum bid for vip vehicle number will be five lakh rupee

Deputy CM Mukesh: एक नंबर 100 के आसपास जमा, 5 लाख रखेंगे न्यूनतम बोली

Thu, 02 Mar 2023 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंदरौली (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंदरौली (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 02 Mar 2023 05:35 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दस गारंटी को पूरा करना कांग्रेस सरकार का धर्म है। भाजपा के लोग खुशफहमी में रहें।

विज्ञापन
deputy cm mukesh agnihotri said minimum bid for vip vehicle number will be five lakh rupee
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कैबिनेट बैठक में पूर्व मंत्रियों की कोई भूमिका नहीं है। कहा कि एक नंबर 100 के आसपास जमा हो गए हैं। इनकी न्यूनतम बोली पांच लाख रुपये तय करने पर विचार चल रहा है। इस पर शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में फैसला लिया जाएगा। मुकेश वीरवार को कुटलैहड़ के अंदरौली में 22वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के शुभारंभ पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम बाहर से चिल्लाना है। प्रदेश की जनता ने उन्हें यह भूमिका दी है। इसके लिए उन्हें बधाई है। दस गारंटी को पूरा करना कांग्रेस सरकार का धर्म है। भाजपा के लोग खुशफहमी में रहें। कहा कि लंबा सफर है, यह कटे नहीं कटता, हमने काटा है। नई सरकार आई है। कुछ दिक्कतें पेश आती हैं। सरकार चलेगी और दौड़ेगी भी। 15 सीटों के अंतर से सरकार बंधी है।
विज्ञापन


यह बड़ा अंतर है। छह माह और एक साल में सरकार चले जाने की बात कहना कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए ठीक है। सरकार सेटल हो चुकी है और सुचारू रूप से चलेगी। ड्राइंग शिक्षक भर्ती में अनियमितता को लेकर मुकेश ने कहा कि जो भी मामले सामने आ रहे हैं, उनमें नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विकास पर पूरा फोकस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई की करीब 500 करोड़ की योजनाएं स्टैक से स्वीकृत करवा कर आगे केंद्रीय जल आयोग को भेजने के लिए रास्ता तैयार कर दिया है। कहा कि केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों पर सब्सिडी देने से इनकार नहीं किया है। केंद्र की योजनाएं आई हैं। पूर्व में केंद्र की योजनाओं के मुताबिक दोस्तों ने काम नहीं किया है। इस कारण मामला अभी लटका है। एचआरटीसी में आखिरी अलॉट के बाद डीजल बसें नहीं खरीदेंगे। इलेक्ट्रिक के साथ नई तकनीक की तरफ बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed