फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Deputy cm Mukesh Agnihotri: Priority to start broken bridges and roads before apple season

Mukesh Agnihotri: सेब सीजन से पहले टूटे पुलों और सड़कों को शुरू करवाना प्राथमिकता

Wed, 19 Jul 2023 08:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Jul 2023 08:14 PM IST
सार

प्रदेश सरकार बाढ़ से सूबे में हुए नुकसान की रिपोर्ट केंद्रीय टीम के समक्ष रखेगी और केंद्र सरकार से राहत कार्यों के लिए प्रदेश को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
Deputy cm Mukesh Agnihotri: Priority to start broken bridges and roads before apple season
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में त्रासदी से हुए नुकसान के आकलन के लिए केंद्रीय सर्वेक्षण टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए पहुंच गई हैं। प्रदेश सरकार बाढ़ से सूबे में हुए नुकसान की रिपोर्ट केंद्रीय टीम के समक्ष रखेगी और केंद्र सरकार से राहत कार्यों के लिए प्रदेश को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता की मांग की जाएगी। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सुंदरनगर में मीडिया से औपचारिक बातचीत के दौरान कही। मुकेश ने केंद्रीय सर्वेक्षण टीम के साथ सुंदरनगर में बैठक कर उन्हें प्रदेश में हुए नुकसान की स्थिति से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई त्रासदी के कारण कुल्लू और मनाली में बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। मुकेश ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बाढ़ के कारण सूबे में हुए नुकसान की पूरी जानकारी केंद्र सरकार को दे दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार केंद्र से बार-बार राहत और पुनर्वास को लेकर सहायता करने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की केंद्र सरकार की सर्वेक्षण टीम के वापस लौटने के बाद उनकी अनुशंसा की जानकारी भी ली जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में मौसम ठीक होने पर जहां पर पुल टूटे हैं उनके दोबारा निर्माण का कार्य आरंभ कराया जाएगा। इसके साथ ठियोग क्षेत्र में वैकल्पिक बैली ब्रिज को भी फिर से बनाने को लेकर कार्य शुरू किया जाएगा। मुकेश ने कहा कि प्रदेश में सेब सीजन भी शुरू होने वाला है। इसलिए इन मार्गों और पुलों को जल्द से जल्द शुरू करना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि मंडी-कुल्लू सड़क मार्ग पर आए मलबे को साफ करने के लिए भी एनएचएआई ने भी सरकार के साथ बैठक के बाद कार्य शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुनर्वास कार्य जल्द पूरा करेगी सरकार : मुकेश
 उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान बाढ़ पीड़ितों को राहत देने एवं उनके पुनर्वास पर है। सरकार पुनर्वास कार्यों को पूरी तत्परता से जल्द पूरा करेगी। वे सुंदरनगर विधानसभा के निहरी में पांच दिवसीय श्री मूल माहूंनाग मेले का शुभारंभ करते हुए बोल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed