{"_id":"5e1ef9d18ebc3e4b087263b6","slug":"deputation-of-medical-officers-and-nurses-canceled-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल अफसरों और नर्सों का डेपुटेशन रद, वापस बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल अफसरों और नर्सों का डेपुटेशन रद, वापस बुलाया
Thu, 16 Jan 2020 11:04 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताओं से जुगाड़ लगाकर घर के पास प्रति नियुक्ति पर सेवाएं दे रहे 100 से ज्यादा मेडिकल अफसरों, पैरा मेडिकल स्टाफ, मिनिस्ट्रियल स्टाफ, नर्सों और अन्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग ने वापस बुला दिया है। अगर ये कर्मचारी वापस अपने स्थान पर ड्यूटी ज्वाइन नहीं करते हैं तो जनवरी में इनकी तनख्वाह रिलीज नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक अजय कुमार गुप्ता ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
आदेश के मुताबिक जिनका 14 जनवरी तक डेपुटेशन खत्म हो गया है, उन्हें वापस बुलाया गया है। सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि अफसरों और कर्मचारियों की जहां तैनाती की गई है, वहां पर सेवाएं देने की बजाय प्रतिनियुक्ति पर घर के पास ड्यूटी दे रहे हैं। धर्मशाला में विधानसभा शीत सत्र के दौरान भी सरकार से ऐसी शिकायत की गई है। बताया गया कि अस्पतालों में नर्सों की भारी कमी है। पैरा मेडिकल स्टाफ भी कम है।
विज्ञापन
हर दो महीने बाद डॉक्टर, नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ के पद सृजित किए जा रहे हैं, लेकिन कई कर्मचारी ऐसे हैं जो जुगाड़ कर घर के पास सेवाएं दे रहे हैं। कई नर्सें भी प्रतिनियुक्ति करवाकर घर के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में डटी हैं। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि जुगाड़ लगाकर प्रतिनियुक्ति पर गए अफसरों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ को निर्धारित स्टेशन पर बुलाया जाएगा। इन सबकी प्रतिनियुक्ति रद्द की जाएगी। फील्ड में स्टाफ की कमी के चलते यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन